लखनऊ, 10 मार्च (हि)। राज्य सरकार छोटे शहरों में ग्रुप हाउसिंग के फ्लैट बनाने की सुविधा देगी। छोटे जिलों में भी ग्रुप हाउसिंग के आवासीय, व्यावसायिक नक्शे पास होंगे। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में ‘जिला स्तरीय टाउन प्लानिंग कमेटी’ बनेगी। कमेटी 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवनों, ग्रुप हाउसिंग, ले-आउट, विशेष प्रकृति के भवनों, 500 वर्ग मीटर से अधिक और 100 वर्ग मीटर से अधिक व्यावसायिक भवनों को मंजूरी पर विचार करेगी। उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है। आवास विभाग के नियंत्रणाधीन विनियमिति क्षेत्रों, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों के नक्शों को भी ‘जिला स्तरीय टाउन प्लानिंग कमेटी’ की अनुशंसा पर सक्षम प्राधिकारी नक्शा पास करेगा। टाउन प्लानिंग कमेटी में डीएम अध्यक्ष होंगे।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

