Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»पूर्व विधायक मुकेश आय से अधिक संपत्ति में गिरफ्तार
    न्यूज़

    पूर्व विधायक मुकेश आय से अधिक संपत्ति में गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 11 जून (ता)। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को सतर्कता अधिष्ठान ने गत दिवस लखनऊ के वेव माल से गिरफ्तार कर लिया है। सतर्कता अधिष्ठान ने छह मार्च वर्ष 2012 से 11 मार्च 2017 के दौरान आरोपित द्वारा काली कमाई से करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। पूर्व विधायक पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के आरोप में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
    बहराइच के पयागीपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीतने वाले पूर्व विधायक की मुश्किलें 2018 में एनआरएचएम घोटाले का राजफाश होने के बाद बढ़ी थीं।
    इस मामले की जांच सरकार ने सतर्कता अधिष्ठान को सौंपी थी। सतर्कता अधिष्ठान की जांच में यह बात सामने आई है कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच आरोपित ने तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बलरामपुर से राजकीय अस्पताल में टेंडर के बिना छपाई के कार्य कराए थे। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत केवल एक वाहन चलने के बावजूद तीन वाहनों के लिए धन निकाला और निजी कंपनियों द्वारा अधूरे काम के बावजूद पूरा भुगतान किया गया।
    उनके ऊपर चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों में बिना किसी रिकॉर्ड के बिल पास करने और इसके बदले 10 से 25 प्रतिशत तक रिश्वत लेने के भी आरोप हैं। नतीजतन सतर्कता अधिष्ठान ने पूर्व विधायक के अलावा बलरामपुर के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्यामसिंह, डॉ. सत्यदेव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार, वरिष्ठ सहायक अजय श्रीवास्तव, अवर अभियंता राम मनोरथ मौर्य, कनिष्ठ सहायक पूनम सिंह और आरपी कंस्ट्रक्शन समूह के संचालक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
    इस मामले की जांच अभी चल रही है। हालांकि डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. सत्यदेव व डॉ. प्रवीन कुमार और अवर अभियंता राम मनोरथ मौर्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरोपित को कांग्रेस ने वर्ष 2014 में कैसरगंज क्षेत्र से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था, लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2017 व 2022 में सपा की टिकट पर पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए।

    Action Former MLA Mukesh arrested in disproportionate assets case. lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.