Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»गांधी जी की मेरठ यात्रा स्कूली बच्चे जानेंगे फिल्म से
    न्यूज़

    गांधी जी की मेरठ यात्रा स्कूली बच्चे जानेंगे फिल्म से

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 11 जून (प्र)। स्वतंत्रता से ठीक पहले मेरठ की यात्रा करने वाले महात्मा गांधी एवं यहां उमड़ा जुलूस फिल्म में दिखेगा। चौ. चरण सिंह विवि कैंपस के इतिहास विभाग ने 1920 में मेरठ पहुंचे महात्मा गांधी और यहां उमड़े जनसमूह को फिल्म में पिरोते हुए शहरवासियों तक पहुंचाने का फैसला लिया है। इतिहास विभाग के संग्रहालय में पहुंचने वाले स्कूली बच्चों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। विवि ने मवाना गोलीकांड और भामौरी में अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार को भी फिल्म में दर्शाया है। तीनों फिल्में एआई से तैयार कराई गई हैं।
    इतिहास विभाग के एचओडी प्रो. कृष्णकांत शर्मा के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन में ऐसी कई घटनाएं हैं जो जनमानस तक पहुंचनी जरुरी हैं। अभी तक इनके बारे में लिखित सामग्री भी सीमित है। इसी क्रम में संग्रहालय में मौजूद तथ्यों को डिजिटल अपग्रेड किया गया है। इसमें फिल्म भी शामिल है। प्रो. शर्मा के अनुसार महात्मा गांधी मेरठ में 1920 में पहुंचे थे। यहां उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला था। खुद महात्मा गांधी ने अपने संस्मरणों में मेरठ की इस यात्रा का जिक्र किया है। इस तरह 16 अगस्त 1942 को मवाना में अंग्रेजी सरकार ने लोगों की भीड़ पर गोली चलवा दी थी। 18 अगस्त 1942 को सरधना के भामौरी गांव में भी ग्रामीणों पर अंग्रेज सैनिकों ने गोलियां चलवाई थी। इन दोनों घटनाओं में अनेक ग्रामीण शहीद हो गए थे। प्रो.शर्मा के अनुसार इन तीनों ही घटनाओं पर अलग-अलग फिल्में तैयार की गई हैं। फिल्मों से संग्रहालय पहुंचने वाले स्कूली बच्चे और लोगों को तीनों ऐतिहासिक घटनाओं का महत्व बताया जा रहा है। प्रो.शर्मा के अनुसार विवि का संग्रहालय मेरठ के स्वतंत्रता आंदोलन पर केंद्रित है और इसे पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है।

    Meerut School children will learn about Gandhi ji's visit to Meerut through a film. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.