बाराबंकी 04 फरवरी। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध और पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर को मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के कैंची गेट (चैनल गेट) को काटकर भीतर प्रवेश किया और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण व दानपात्र की नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए चोरों ने मुख्य द्वार के लोहे के जालीदार चैनल को औजारों की…
Author: admin
फर्जी मतदाताओं की छटाई आदि मुद्दों को लेकर जब से एसआईआर पर काम शुरू हुआ है तब से ही इसको लेकर अलग अलग दावे होते और विवाद खड़े हो रहे हैं। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रमुख का कहना है कि भाजपा एक करोड़ वोट काटने की साजिश में जुटी है। एआईएस बीएलओ को धमका रहा हैं। सपा मुखिया ने कहा कि अब तक जमा सभी सात फार्म रद्द किए जाए तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कह रहे कि एसआईआर की प्रक्रिया चुनाव आयोग करवा रहा है। सपा अध्यक्ष को कोई दिक्कत है तो चुनाव आयोग जाए।…
बुलंदशहर 04 फरवरी। एसएसपी ने जोखाबाद पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी समेत सभी 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई नकली दवा बनाने की फैक्ट्री को लेकर पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर की गई है। जांच सीओ को सौंपी गई है। मामले की जड़ें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा हाल ही में किए गए एक खुलासे से जुड़ी हैं। दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं के एक गिरोह को दबोचा था, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण कर रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा…
नई दिल्ली 04 फरवरी। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के 1 साल पूरे होने पर दिल्ली सरकार गरीबों को सौगात देने जा रही है। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, रदिल्ली के परिवारों को बधाई, एक वादा आज पूरा…
गाजियाबाद 04 फरवरी। विजिलेंस मेरठ की टीम ने निवाड़ी थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने के भीतर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, इसके बाद विजिलेंस टीम गिरफ्तार थाना प्रभारी को अपने साथ ले गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ग्राम अबूपुर के पूर्व ग्राम प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। क्षेत्र के गांव अबूपुर निवासी पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने मेरठ विजिलेंस के एसपी राजीव कुमार से शिकायत करते हुए…
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जारी बयान के अनुसार देश में अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करना सरकार की जिम्मेदारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मामले में भारत को बिना समझौते अपना रास्ता तय करना चाहिए। स्मरण रहे कि गत रविवार को संघ के १०० साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में देश अपने हितों को आगे रखकर चलते हैं। देश का आर्थिक सामाजिक रूप से मजबूत होना चाहिए जिससे अंतराष्ट्रीय घटनाओं से प्रभावी…
पंजाब – हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि आपसी सहमति से बना संबंध दुष्कर्म नहीं है। ऐसे कुछ फैसले अन्य मामलों में भी सामने आते रहे हैं। जिन्हें लेकर खुशी और गम की स्थिति बनती है लेकिन बड़ी बात यह है कि जो जागरूक नागरिक सोचते हैं कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के जो फैसले आते हैं सरकार उन्हें लागू कराना सुनिश्चित कराकर इनका लाभ आम आदमी को पहुंचाने का काम करें तभी इनका कोई फायदा नजर आता है मगर अभी तक कितने ऐसे निर्णय होते हैं जो जनहित के कहे जाते हैं लेकिन शासन उन्हें लागू…
मेरठ के हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगाघाट पर छोड़े गए १६३३ कछुवे बनेंगे निर्मलता का कवच। बताते चलें कि गंगा में पाए जाने कछुवे केवल जीव नहीं बल्कि यह नदियों को पवित्र रखने में भी सक्षम है। नदी के नेचुरल इंजीनियर व सफाईकर्मी के रूप में भी हम इन्हें देख सकते हैं क्योंकि इनकी विशेषताएं नदियों को परिस्थितियों के तहत अनिवार्य बनाती हैं क्योंकि कछुवे सड़े गले जैविक कचरे मृत शरीरों को खाकर पानी को साफ रखते हैं। स्वच्छ जल योजना के तहत काम करने वाली संस्थाओं को देशभर की नदियों में कछुओ के साथ ही अन्य उपयुक्त जीवों की संख्या…
प्रयागराज, 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने इंटरमीडिएट के छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की आखिरी तारीख अब बढ़ा दी गई है। अब 4 फरवरी तक होंगे एग्जाम बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, पहले ये परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होनी थीं। लेकिन कई स्कूलों में प्रैक्टिकल बाकी रह जाने की वजह से छात्रों के भविष्य को देखते हुए अब इसे 4 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पहले प्रथम चरण की ये परीक्षाएं एक फरवरी…
यूट्यूब (YouTube) का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। गूगल (Google) ने यूट्यूब के फ्री यूजर्स के लिए एक पॉपुलर ट्रिक पर रोक लगा दी है, जिससे अब मोबाइल फोन में थर्ड-पार्टी ब्राउजर के जरिए बैकग्राउंड प्लेबैक मुमकिन नहीं होगा। टेक कंपनी गूगल ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए उस लूपहोल को पूरी तरह बंद कर दिया है। मतलब अगर आपके पास यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (YouTube Premium) नहीं है, तो स्क्रीन बंद करने या दूसरे ऐप पर जाने के बाद वीडियो का ऑडियो अपने-आप बंद हो जाएगा। क्या था बैकग्राउंड प्लेबैक का…
