Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»निवाड़ी थाना प्रभारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    देश

    निवाड़ी थाना प्रभारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 4, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 04 फरवरी। विजिलेंस मेरठ की टीम ने निवाड़ी थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने के भीतर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, इसके बाद विजिलेंस टीम गिरफ्तार थाना प्रभारी को अपने साथ ले गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ग्राम अबूपुर के पूर्व ग्राम प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी।

    क्षेत्र के गांव अबूपुर निवासी पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने मेरठ विजिलेंस के एसपी राजीव कुमार से शिकायत करते हुए आरोप लगाए थे कि निवाड़ी थाना प्रभारी जयपाल सिंह रावत एक मुकदमे से नाम निकलवाने की एवज में उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर विजिलेंस टीम का सीओ आजाद सिंह केसरी के नेतृत्व में गठन किया गया। विजिलेंस टीम में गाजियाबाद के विजिलेंस टीम के प्रभारी कृष्णपाल यादव ने टीम के साथ जाल बिछाते हुए केमिकल लगे 50 हजार रुपये के नोट की गड्डी देकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पूर्व प्रधान राकेश को भेजा निवाड़ी थाना प्रभारी जयपाल सिंह रावत के पास थाना कार्यालय में भेजा। पूर्व प्रधान राकेश ने जब थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये दिये तो विजिलेंस टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थाना प्रभारी के केमिकल से हाथ धुलवाए गए। फिर, 50 हजार रुपयों के नोटों की गड्डी को सील किया गया। इसके बाद विजिलेंस की टीम गिरफ्तार थाना प्रभारी जयपाल सिंह रावत को मेरठ ले गई।

    केस में नाम हटाने को मांगे थे 50 हजार रुपये
    गांव अबूपुर के पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिटटू के खिलाफ गत दो जनवरी को गांव में सीएम व पीएम के पोस्टर फाड़ने तथा उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी, गाली-गलौज करने का मामला निवाडी पुलिस ने दर्ज किया था यह मामला विजय सिंह ने दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने आरोपी राकेश कुमार उर्फ बिट्टू का नाम केस से निकालने की एवज में हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। साथ ही, धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो जेल भेज दूंगा एफआईआर हुई है, तो कुछ तो लिखना होगा। इस पर शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने विजिलेंस में थाना प्रभारी जयपाल सिंह रावत की शिकायत की थी। बता दें, इससे पहले जनवरी माह में मेरठ एंटी करप्शन ने मुरादनगर में एक महिला दरोगा व सिपाही तथा उससे पहले तहसील में लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

    बैंक में था मौजूदः केश
    पूर्व प्रधान राकेश कुमार का कहना था कि 10 दिसंबर, 2025 को उसने गांव में जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण का कार्यक्रम कराया था। इस दौरान लाइब्रेरी उद्द्घाटन भी मंत्री ने किया था। इस दौरान मेरे पर बोर्ड उखाड़ने के आरोप लगाए गए कार्यक्रम स्थल के आसपास सीसीटीवी लगे हैं। साथ ही शाम चार बजे की घटना बताई, लेकिन उस समय वह बैंक में मौजूद थे। बैंक के सीसीटीवी चेक किए जा सकते हैं। सर्विलांस से लोकेशन भी देखी जा सकती है।

    bribe ghaziabad Niwari Police Station Corruption SHO Jaypal Singh Rawat News Police Corruption Uttar Pradesh UP Vigilance Action tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.