प्रयागराज, 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने इंटरमीडिएट के छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की आखिरी तारीख अब बढ़ा दी गई है। अब 4 फरवरी तक होंगे एग्जाम बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, पहले ये परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होनी थीं। लेकिन कई स्कूलों में प्रैक्टिकल बाकी रह जाने की वजह से छात्रों के भविष्य को देखते हुए अब इसे 4 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पहले प्रथम चरण की ये परीक्षाएं एक फरवरी तक होनी थीं, लेकिन कई विद्यालयों में परीक्षाएं शेष रहने के कारण यह निर्णय लिया गया। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के आदेश के अनुसार यह विस्तार विशेष रूप से आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद (अयोध्या), आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा। इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब इसके बाद किसी भी प्रकार की तिथि वृद्धि नहीं की जाएगी। जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा अभी बाकी है, उन्हें तुरंत अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर परीक्षा दिलवाने और समय पर अंक अपलोड कराने की सलाह दी गई है।
भूगोल और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा चार को रू दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी तक होंगी। उक्त तिथि के दौरान अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी।
Trending
- अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

