नई दिल्ली, 12 फरवरी। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पारंपरिक सीट गोपालगंज-3 पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां ठछच् के उम्मीदवार एसएम जिलानी को दो हिंदू उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार गोविंद चंद्र प्रमाणिक और गणो फोरम के दुलाल चंद्र विश्वास को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गोपालगंज-3 सीट में टुंगीपाड़ा और कोटालिपाड़ा इलाके आते हैं। टुंगीपाड़ा में करीब 26 प्रतिशत और कोटालिपाड़ा में 47 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू आबादी है। यह इलाका शेख मुजीबुर रहमान की जन्मस्थली है और लंबे समय से अवामी लीग का गढ़ माना जाता रहा है।गोविंद चंद्र…
Author: admin
ऋषिकेश, 12 फरवरी। अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड बैठक में संतों ने जगद्गुरु देवादित्यानंद को ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज का उत्तराधिकारी चुना। संतों ने इसके लिए एक कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया।शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थानम ऋषिकेश में अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. भट्ट ने कहा कि शंकराचार्य माधवाश्रम ने आजीवन सनातन धर्म के लिए काम किया। उन्होंने गो, गंगा, गायत्री, रोटी, बेटी, चोटी को लेकर पूरे भारत वर्ष में अलख जगाई । माधवाश्रम के महंत अभयचौतन्य ने कहा कि…
प्रयागराज 12 फरवरी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य पर शिविर और गुरुकुल की आड़ में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण, बाल उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. मामला अब प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट तक पहुंच गया है. इन गंभीर आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे एक गहरी साजिश बताते हुए कहा कि उनके विरोधी अब नीचता की हद पर उतर आए हैं. शंकराचार्य ने कहा, “हमने जो सवाल उठाए थे वे शास्त्र आधारित थे, लेकिन जब वे हमें वहां नहीं फंसा सके, तो अब इस…
नई दिल्ली, 12 फरवरी। केंद्र ने गत दिवस सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य है और उन्हें स्वास्थ्य आधार पर रिहा करना संभव नहीं है। सरकार ने बताया कि उनकी हिरासत का आदेश अभी भी लागू है और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उन्हें रोके रखने के लिए पर्याप्त कारण मौजूद हैं।केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और पीबी वराले की बेंच को बताया कि वांगचुक की हेल्थ चेकअप 24 बार की गई है और वे फिट, हेल्दी और किसी भी प्रकार के गंभीर जोखिम…
नई दिल्ली, 12 फरवरी। रोल्स-रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तुफान एरगिनबिलगिक ने गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में कंपनी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोल्स-रॉयस विकसित भारत मिशन का हिस्सा बनने के लिए देश में अपनी कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद कहा कि तुफान एरगिनबिलगिक से बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने भारत में कंपनी की बढ़ती दिलचस्पी और देश के नवाचारी व ऊर्जावान युवाओं के साथ साझेदारी की इच्छा का स्वागत किया। कंपनी के अनुसार, बैठक में भारत में अपने वैश्विक क्षमता केंद्र का विस्तार…
लखनऊ 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश के आसार 17 फरवरी को बन रहे हैं. इस बीच प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम सामान्य बना हुआ है. सुबह-रात के समय ठंडक, तो दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी है. यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य व सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों तक…
साहिबाबाद 12 फरवरी। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने मंगलवार रात छापामारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 11 युवतियों को मुक्त कराकर होटल मैनेजर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार चार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने मौके से काफी आपत्तिजनक सामग्री व नशीला पदार्थ बरामद किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। इस दौरान अलग-अलग कमरों से युवतियों का रेस्क्यू किया गया। कुछ युवतियां होटल के बाहर…
लखनऊ 12 फरवरी। प्रदेश सरकार ने विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की घोषणा की। प्रयागराज से मेरठ के लिए लगभग बनकर तैयार 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को अब सोनभद्र से हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज से आगे मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र तक यानी शक्तिनगर तक इसका विस्तार होगा। आगरा-लखनऊ-हरदोई-फर्रुखाबाद की गंगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से…
नई दिल्ली 12 फरवरी। बीमा नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों के प्रमुखों के सामने गलत तरीके, झूठे वायदों के आधार पर बीमा पॉलिसी बेचने पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, उनकी बैठक में जीवन बीमा कंपनियों ने स्थगित कमीशन भुगतान मॉडल का सुझाव दिया है। इसमें एजेंट को पूरा कमीशन एक साथ नहीं, बल्कि पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान दिया जाएगा। बताया जा रहा है इन सुझावों में कॉरपोरेट एजेंट्स के लिए पांच साल और व्यक्तिगत एजेंट्स के लिए तीन साल का प्रस्ताव दिया गया है। इसका मकसद साफ है, बीमा पॉलिसी के गलत बिक्री रोकना, कंपनियों का खर्च…
लखनऊ 12 फरवरी। राज्य सरकार यूपी की सूरत बदलने पर 94 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। सभी तहसीलों व ब्लाकों में एक-एक हेलीपैड बनाए जाएंगे। धार्मिक शहरों में बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही गेस्ट हाउस बनेंगे। तहसील व ब्लाक मुख्यालय की सड़कें दो लेन होंगी। शहरों में जरूरत के आधार पर बाईपास, रिंग रोड और फ्लाई ओवर बनेंगे। इससे प्रदेश की एक नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी। 13 फीसदी की वृद्धि की गई पिछले साल के मुकाबलेवहीं धार्मिक महत्व वाले स्थानों की सड़कें चौड़ी होंगी। चीनी मिलों के साथ उद्योगों को जाने वाली सड़कें भी चौड़ी होंगी। बुंदेलखंड क्षेत्र…
