Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हमने सरकार की साजिश को नाकाम किया, लोकतंत्र की जीत हुई रू प्रियंका गांधी
    • महिला आरक्षण का विधेयक पास ना होना सही नहीं
    • आर जैरथ ने मुददे तो सही उठाए लेकिन कहे अनकहे रुप में सोशल मीडिया को टारगेट करना अब सही नहीं है
    • अप्रैल माह धूमकेतु के लिए रोमांचक
    • छोटे-मोटे सभी तरह के अपराधों के निस्तारण के लिए कुछ शर्तों के साथ पंच और पंचायतों के फैसलों को दी जाये मान्यता
    • सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर को भी दे भारत रत्न
    • 2027 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को बांधे रखने में सफल विधायकों नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्रिमंडल और निगमों में मिल सकता है स्थान, रालोद के कोटे से भी मंत्री औ निगम अध्यक्ष के साथ ही डॉ सांगवान को मिल सकती है जिम्मेदारी
    • 138 डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाण पत्र रखते हैं दशरथ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप
    देश

    विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप

    adminBy adminFebruary 12, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 12 फरवरी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य पर शिविर और गुरुकुल की आड़ में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण, बाल उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. मामला अब प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट तक पहुंच गया है.

    इन गंभीर आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे एक गहरी साजिश बताते हुए कहा कि उनके विरोधी अब नीचता की हद पर उतर आए हैं. शंकराचार्य ने कहा, “हमने जो सवाल उठाए थे वे शास्त्र आधारित थे, लेकिन जब वे हमें वहां नहीं फंसा सके, तो अब इस तरह के घृणित आरोपों का सहारा ले रहे हैं.

    उन्होंने एक कार्टेल के सक्रिय होने का दावा करते हुए कहा कि इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की भी संलिप्तता दिखाई दे रही है. उनके अनुसार, यह सब उन्हें और ज्योतिष पीठ को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि वे गौ माता की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठा रहे हैं, जो सरकार को पसंद नहीं आ रहा.

    विवाद की जड़ें पुरानी अदावत में छिपी हैं. हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फर्जी शंकराचार्य बताते हुए उन पर हमला बोला था. वहीं, शंकराचार्य का कहना है कि उन्होंने केवल शास्त्रीय मर्यादा में रहकर प्रश्न उठाए थे, लेकिन उनके विरोधियों ने इसे व्यक्तिगत लड़ाई बना लिया है.

    इस तनाव की शुरुआत 18 जनवरी को माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान हुई थी. तब शंकराचार्य को स्नान से रोकने और उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज के बाद विवाद बढ़ा था. इसके बाद प्रशासन ने उन्हें शंकराचार्य कहलाने और मेला क्षेत्र खाली करने जैसे नोटिस भी जारी किए थे.
    शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी और दो नाबालिग पीड़ितों को पेश करने का दावा किया था. कोर्ट के नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने 10 फरवरी को जवाब दाखिल किया।
    अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार को कहा- हमने कोर्ट में सारे साक्ष्य दिए हैं। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। जबसे हमने गोमाता की रक्षा के लिए आवाज उठानी शुरू की, तब से सरकार और कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा।
    अब 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पेश होंगे।

    बता दें, चित्रकूट की श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुख्यवादी और पक्षकार भी हैं। माघ मेले में हुए विवाद के बाद रामभद्राचार्य और अविमुक्तेश्वरानंद आमने-सामने आ गए थे।

    prayagraj shankaracharya-avi-mukteshwaranand tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हमने सरकार की साजिश को नाकाम किया, लोकतंत्र की जीत हुई रू प्रियंका गांधी

    April 18, 2026

    महिला आरक्षण का विधेयक पास ना होना सही नहीं

    April 18, 2026

    आर जैरथ ने मुददे तो सही उठाए लेकिन कहे अनकहे रुप में सोशल मीडिया को टारगेट करना अब सही नहीं है

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.