नई दिल्ली/काठमांडू 14 मार्च। नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को पितृशोक हुआ है। ओली के पिता मोहन प्रसाद ओली का 97 वर्ष की आयु में आज सुबह नेपाल-कोरिया मैत्री अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ समय से मोहनप्रसाद ओली अस्वस्थ थे। उनके पार्थिव शरीर को ओली निवास गुंडू ले जाने की तैयारी की जा रही है। कहा गया है कि उनका पशुपति आर्यघाट पर दाहसंस्कार किया गया। स्वर्गीय ओली के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) सूत्रों के अनुसार, मोहन प्रसाद ओली ने गत दिवस तड़के भक्तपुर जिले के नेपाल-कोरिया मैत्री अस्पताल में अंतिम सांस ली। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ओली ने काठमांडू के पशुपति आर्यघाट में अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। पिछले साल सितंबर में ‘जेन जेड’ के नेतृत्व में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद चार बार प्रधानमंत्री रह चुके ओली को सितंबर में पद छोड़ना पड़ा था। हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में ओली पूर्वी नेपाल के झापा पांच निर्वाचन क्षेत्र से बालेंद्र शाह ‘बालेन’ से हार गए।
Trending
- कांवड़ यात्रा: मेरठ में 5 अस्थायी अड्डों से चलेंगी रोडवेज बसें, दिल्ली-हरिद्वार का बस किराया बढ़ा
- कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
- 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
- 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
- दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
- कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
- हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
- यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

