Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राल्स रॉयल के सीईओ पीएम से मिले, देंगे कारोबार को विस्तार
    देश

    राल्स रॉयल के सीईओ पीएम से मिले, देंगे कारोबार को विस्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 12, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 12 फरवरी। रोल्स-रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तुफान एरगिनबिलगिक ने गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में कंपनी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोल्स-रॉयस विकसित भारत मिशन का हिस्सा बनने के लिए देश में अपनी कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद कहा कि तुफान एरगिनबिलगिक से बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने भारत में कंपनी की बढ़ती दिलचस्पी और देश के नवाचारी व ऊर्जावान युवाओं के साथ साझेदारी की इच्छा का स्वागत किया। कंपनी के अनुसार, बैठक में भारत में अपने वैश्विक क्षमता केंद्र का विस्तार कर उसे दुनिया में सबसे बड़ा बनाने की योजना पर चर्चा हुई। साथ ही जटिल विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    ओमान ने भारतीय कंपनियों को अपने यहां निवेश और औद्योगिक विस्तार के लिए आमंत्रित किया है। ओमान दूतावास के काउंसलर याह्या अल दुगैशी ने कहा कि ओमान आज भारतीय उद्योग के लिए वैश्विक बाजार से जुड़ने का एक रणनीतिक प्रवेश द्वार बन चुका है। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा, दिल्ली में ओमान के एल्युमिनियम क्षेत्र में निवेश के अवसरों को लेकर एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यापार संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन ओमान एल्युमिनियम रोलिंग कंपनी और ओमान दूतावास के सहयोग से किया गया। ओमान दूतावास की उप मिशन प्रमुख ताहरा अल जदजाली ने कहा कि भारत और ओमान में आर्थिक साझेदारी मजबूत हो रही है। उन्होंने ओमान की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, विश्वस्तरीय बंदरगाह और उद्योग समर्थक नीतियों का उल्लेख किया। ‘ओमान विजन 2040’ के तहत देश औद्योगिक विविधीकरण और मूल्य संवर्धित विनिर्माण को बढ़ावा दे रहा है।
    फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटलएनर्जीज ने दिसंबर तिमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) में अपनी 1.7 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा, उसने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान संपत्तियों की बिक्री से 2.08 अरब डॉलर जुटाए। हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी में हिस्सेदारी बेचने से जुड़े कारणों का उल्लेख नहीं किया। अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी में चार महीने के भीतर वरिष्ठ स्तर पर यह दूसरा इस्तीफा है। अकासा एयर ने गत दिवस कहा कि पांच वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा के बाद अय्यर ने अपने जीवन के अगले अध्याय की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। वह कामकाज के सुचारू हस्तांतरण के लिए 30 अप्रैल तक नेतृत्व दल के साथ मिलकर काम करेंगे।
    मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैश, सोसाइटी जेनरल और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी समेत कई कंपनियों ने बुधवार को मिलकर एथर एनर्जी में 1.92 फीसदी हिस्सेदारी 521 करोड़ रुपये में खरीदी। यह खरीदारी नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिये हुई है। इन कंपनियों ने एनएसई और बीएसई पर इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता एथर एनर्जी के कुल 73,33,219 शेयर खरीदे।
    भारती एयरटेल ने ग्राहकों को वन-टाइम-पासवर्ड (ओटीपी) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से तत्काल सुरक्षा प्रदान करने के लिए एआई-संचालित समाधान फ्रॉड अलर्ट का अनावरण किया। एयरटेल इंडिया के एमडी-सीईओ शाश्वत शर्मा ने बुधवार को कहा, नई एआई-संचालित प्रणाली बैंकिंग ओटीपी से जुड़े ऐसे संभावित खतरे की पहचान करती है और ग्राहकों को तुरंत सचेत करती है।
    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत घटकर 89.67 करोड़ रुपये रह गया। उपकरण एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को कहा, इस दौरान उसकी परिचालन आय 4,114.4 करोड़ पर लगभग स्थिर रही। पिछले साल अक्तूबर में सूचीबद्ध होने के बाद से यह कंपनी का दूसरा तिमाही परिणाम है।
    स्विस मल्टीनेशनल निवेश बैंक एवं वित्तीय सेवा कंपनी यूबीएस ने गत दिवस हैदराबाद में नया वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) खोलने की घोषणा की। इस नई फैसिलिटी के साथ कंपनी अगले दो वर्षों में 3,000 पेशेवरों को जोड़ने की योजना बना रही है।  स्विस फर्म ने एक बयान में कहा, यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सेंटर हाई-वैल्यू फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, परिचालन एवं जीसीसी लीडरशिप के लिए वैश्विक केंद्र के तौर पर हैदराबाद की बढ़ती साख को और मजबूत करता है। साथ ही, यह भारत के प्रति लंबे समय की प्रतिबद्धता को पक्का करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यूबीएस के इंडिया सर्विस कंपनी प्रमुख मैथियास शैके ने कहा, हम अपनी टेक क्षमता को और बढ़ाने के साथ अपने परिचालन फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भी शामिल है। वहीं, तेलंगाना के आईटी एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने कहा, यह शहर दुनिया के सबसे जाने-माने वित्तीय संस्थानों के लिए एक पसंदीदा स्थान के तौर पर उभरा है। यूबीएस की अपनी मौजूदगी बढ़ाने का फैसला, वैश्विक प्रतिभा और इनोवेशन हब के तौर पर शहर की साख को दिखाता है। यह भारत-ईयू-स्विट्जरलैंड कॉरिडोर को भी मजबूत प्रदान करती है। 

    Desh New Delhi plans to expand business PM Modi Rolls Royale CEO meets PM tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026

    KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

    August 25, 2026

    घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.