नई दिल्ली, 09 अप्रैल (अम)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में स्थित पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। अध्ययन के अनुसार, लोग एआई की ओर से दिए गए गलत जवाबों को भी 80 मामलों में सही मान लेते हैं। यह सिस्टम 3 यानी कृत्रिम संज्ञान का उदय है, जहां हम अपनी सोच को मशीनों को आउटसोर्स कर रहे हैं।कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव तर्कशक्ति को कैसे प्रभावित करती है: नए शोध थिंकंग फास्ट, स्लो और आर्टिफिशियल के अनुसार, एआई की वजह से इंसान संज्ञानात्मक समर्पण यानी की कॉग्नेटिव सरेंडर का शिकार हो रहा है। लोग एआई के आत्मविश्वास…
Author: admin
पुताई करते हुए नीचे गिरने से मजदूर की हुई मौत, मकान स्वामी पर दर्ज हुआ मुकदमा असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों पर पहले ही कम समस्याएं नहीं है। आठ घंटे की मेहनत के बाद भी सही खानपान की सुविधा नहीं मिल पाती। कभी काम मिलता है कभी नहीं। मजदूरी के स्थान से घर तक आने जाने में दो घंटे लगते है। इससे कह सकते हैं कि १२ घंटे में इतना ही मिलता है जितना पेट भर खाने को मिल जाए। असंगठित क्षेत्र के मजजूरों के लिए सरकार कुछ आर्थिक सहायता दे जिससे उसके परिवार में खाना ना मिलने की नौबत ना…
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में रिहायशी भूमि पर बने कॉमर्शियल भवनों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान ४४ भवनों पर सील लगा दी गई। बताते हैं कि इस दौरान व्यापारियों का ३५०० करोड़ का घाटा हुआ। अब यहां आने वाले ग्राहकों को कुछ दिन सूनेपन का सामना करना पड़ेगा। इसके आसपास स्थित मंडपों में भी अब शहनाई नहीं गूंजेंगी और बैंकों में काम अस्पतालों में इलाज नहीं होगा। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में उबाल है और सपा कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल भी व्यापारियों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान…
कोलकाता, 09 अप्रैल (दि)। आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लखनऊ इस सीजन 2 में से 1 मुकाबला गंवा चुकी है, जबकि कोलकाता ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और उसे अभी भी पहली जीत का इंतजार है। एक मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, जिसके चलते उसे 1 अंक मिला। अंक तालिका में जहां लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है, वहीं कोलकाता आठवें स्थान पर मौजूद है।इस मुकाबले में कोलकाता अपनी घरेलू फैंस के सामने सीजन की…
नई दिल्ली, 09 अप्रैल (दि)। आतंकी देश पाकिस्तान की रग-रग से सभी बाकिफ हैं। सभी को पता है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं। जिस घर में खाने तक के लाले हों, उस पर भरोसा उसके समान है, जैसे बिल्ली से दूध की रखवाली करवाना। अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच मध्यस्थता करवाने का दम भरने वाला पाकिस्तान खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन उस पर भरोसा किसी को नहीं है।भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार का कहना है कि पाकिस्तान भरोसे के काबिल नहीं है। क्योंकि देखने वाली बात यह है कि अगर सच में पाकिस्तान के…
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) 09 अप्रैल। हेयर कटिंग की दुकान (सैलून) चलाने वाले एक व्यक्ति को 72 लाख रुपये जीएसटी भुगतान करने का नोटिस मिला है. इतना ही नहीं उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है. बताया जाता है कि विजयवाड़ा के पंजा सेंटर इलाके में एक छोटी सी नाई की दुकान (सैलून) चलाने वाले श्रीनिवास राव को जीएसटी अधिकारियों से 72 लाख रुपये टैक्स के भुगतान का नोटिस भेजा है. अधिकारियों ने उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया है. पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सवाल भी उठाया गया है कि विशाखापत्तनम में किए गए करोड़ों के बिजनेस के…
मुंबई, 09 अप्रैल (दि)। शाहरुख खान द्वारा अल्लू अर्जुन को दिए गए बर्थडे विश और निर्देशक एटली के साथ उनकी फिल्म ‘राका’ को लेकर उनका उत्साह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि शाहरुख के गर्मजोशी से भरे इस शुभकामना पर निर्देशक एटली ने भी बेहद गर्मजोशी से जवाब दिया है।गौरतलब है कि शाहरुख खान ने ‘राका’ के पोस्टर को रोचक और अद्भुत कहते हुए अपने अंदाज़ में “मास मास मास!!” लिखा, तो एटली ने भी जवाब देते हुए लिखा कि बेहद प्यार सर। आपको और गर्वित महसूस कराऊंगा।फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई यह बातचीत लोगों…
हरिद्वार, 09 अप्रैल (जा)। पतंजलि योगपीठ ने ‘विश्व भेषज संहिता’ के रूप में एक ऐसा वैश्विक ज्ञानकोश तैयार किया है, जिसमें विश्वभर की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, औषधीय पौधों और जनजातीय ज्ञान को समेटा गया है। 109 खंडों में प्रकाशित इस संहिता को पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में अब तक का सबसे व्यापक एवं व्यवस्थित दस्तावेज माना जा रहा है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि करीब दो दशक की सतत साधना के बाद वर्ष 2022 में ‘विश्व भेषज संहिता’ का पूर्ण स्वरूप सामने आया। देहरादून में आयोजित दून बुक फेस्टिवल के दौरान। गत दिवस आचार्य बालकृष्ण…
बुलंदशहर, 09 अप्रैल (जा)। स्याना क्षेत्र के ग्राम भैंसोड़ा स्थित ग्राम सचिवालय परिसर में एक महिला का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हुआ है। वीडियो के आधार पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।गत दिवस वायरल हुए वीडियो में एक महिला उनके हाथों में लग जाए ताला, अलीगढ़ वाला सवा मन वाला जो मैया जी की ताली ना बजाए गीत पर नृत्य कर रही है। वहीं सचिवालय परिसर में ही स्कूटी पर बैठा एक युवक महिला के नृत्य पर ताली…
लखनऊ 09 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस जांच में उनके पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है, जो उनकी ज्ञात आय के मुकाबले कई गुना ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चंदौली जनपद के निवासी केशव लाल वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-34 में रह रहे हैं। वर्ष 2017 में जब उनकी तैनाती कानपुर में थी, उसी दौरान 19 अप्रैल को आयकर विभाग ने उनके आवास पर छापा…
