लखनऊ, 06 फरवरी। प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 8, 9 और 10 जून को होने वाली लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा में चार विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंक के होंगे। अभ्यर्थियों को दो घंटे के भीतर प्रश्न पत्र पूरा करना होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गत दिवस लिखित परीक्षा की प्रक्रिया का प्रकाशन एवं ओएमआर उत्तर पत्रक भरने संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिया।
अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के अनुसार अनारक्षित अभ्यर्थियों को भर्ती का पात्र होने के लिए न्यूनम 30 प्रतिशत अंक, ईडब्लूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत, अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर में से एक सही चुनना होगा और ओएमआर में काला या नीला बाल पेन से गोला भरना होगा। ओएमआर और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक एक होना जरूरी होगा। यदि दोनों अलग-अलग हैं तो अभ्यर्थी को उसे कक्ष निरीक्षक से बदलवाना होगा। ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका क्रमांक को न भरने या फिर गलत भरने पर उसकी जांच नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अपूर्ण, गलत तरीके से ओएमआर शीट में परीक्षा केंद्र कोड, रोल नंबर लिखने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। मांगी गई जानकारी के अलावा अन्य कुछ लिखने पर ओएमआर शीट को अमान्य कर दिया जाएगा। उत्तर बदलने के लिए व्हाइटनर, रबर, ब्लेड का प्रयोग भी प्रतिबंधित है। एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता है।
हिंदी विषय को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न अंग्रेजी में भी होंगे। यदि कोई प्रश्न या उसका उत्तर विकल्प गलत पाए जाते हैं तो उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा। इन प्रश्नों का वितरण इलाहाबाद हाई कोर्ट के द्वारा स्थापित व्यवस्था से किया जाएगा। प्रसामान्यीकरण (नार्मलाइजेशन) की प्रक्रिया वर्ष 2023 में बोर्ड द्वारा स्थापित व्यवस्था के अनुसार होगी।
Trending
- WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
- मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
- नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
- मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
- बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
- जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
- चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
- शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में

