Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गांवों में साधु बनकर करते थे ठगी, 6 मुस्लिम गिरफ्तार
    देश

    गांवों में साधु बनकर करते थे ठगी, 6 मुस्लिम गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 6, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 06 फरवरी। जनपद के थाना ककरौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिंदू वेश-भूषा धारण कर और फर्जी आधार कार्ड के सहारे लोगों को गुमराह कर रहे 6 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में चंदा वसूली और अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू नाम-पतों का सहारा लिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के अलावा भारी मात्रा में धार्मिक चिह्न और चंदा वसूली से जुड़ा सामान बरामद किया है।

    अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं डीआईजी सहारनपुर के सख्त निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जनपद में संदिग्धों के खिलाफ विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष ककरौली जोगिन्द्र सिंह को गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोग साधु-संतों के वेश में संदिग्ध रूप से गांव-गांव घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल जाल बिछाते हुए घेराबंदी की और 6 अभियुक्तों को दबोच लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्युब (निवासी ग्राम जौला, थाना बुढ़ाना) और हनीश (निवासी ग्राम गोयला, थाना शाहपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस के सामने हैरान करने वाला सच आया। आरोपियों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे, जिनमें राजवीर, सत्या, रामू, रमेश, सादी और कालू जैसे हिंदू नाम अंकित थे। ये सभी कार्ड मीरापुर के कुतुबपुर गांव के पते पर बनाए गए थे।
    पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी और चंदा वसूली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। इनमें 06 फर्जी आधार कार्ड, 06 चंदे की रसीद पर्ची और 60 अहदनामा। 03 आशीर्वाद देने वाली लोहे की चेन, 05 कलावा, मोर पंख की छड़ी और एक पारदर्शी थैली में भभूत। 01 सारंगी, 02 डमरू, 03 खंजड़ी और बीन की तरह का तुमा। सूट-सलवार, साड़ी और सफेद चादर जैसे कपड़े भी मिले हैं, जिन्हें वे वेश बदलने के लिए इस्तेमाल करते थे।

    आरोपियों के खिलाफ थाना ककरौली में बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन चौधरी, देवकी नन्दन, दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अवदेश भाटी, जोगिन्द्र सिंह और कांस्टेबल साहिल कुमार, दिनेश बाना व कृष्ण कुमार शामिल रहे।

    muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.