Author: admin

सहारनपुर, 14 फरवरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से चल रही मेरठ जोन की 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2026 प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार समापन हो गया। विभिन्न मुकाबलों में सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई।समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की परेड का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने उनके उत्साह और अनुशासन की सराहना की। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में ग्रीकोरोमन कुश्ती (पुरुष वर्ग) में सहारनपुर टीम विजेता…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी। संसद के बजट सत्र का पहला हंगामेदार चरण गत दिवस खत्म हो गया। महज 13 दिनों में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब व भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर विवाद के चलते विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए। संसद परिसर में राहुल गांधी व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच गद्दार दोस्त बनाम देश के दुश्मन की शर्मनाक जंग चर्चा में रही। इन विवादों ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई इतनी चौड़ी कर दी, जिसकी गूंज नौ मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण में भी सुनाई…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने गत दिवस संसद में बताया कि पिछले दस सालों में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) के ऑफिस को मौजूदा जजों के खिलाफ 8,360 शिकायतें मिली हैं. यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसद (एमपी) मथेश्वरन वी.एस. के एक सवाल के जवाब में दी गई। सांसद ने ने हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार, यौन दुर्व्यवहार या दूसरी गंभीर गड़बड़ियों से जुड़ी शिकायतों की लिस्ट मांगी थी।सुप्रीम कोर्ट से मिले डेटा के मुताबिक कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवाब…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी। भारत के नागरिक उड्डयन नियामक (डीजीसीए) ने एअर इंडिया पर 1.10 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एक एयरबस विमान को बिना ‘एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (विमानल उड़ाए जाने योग्य है या फिटनेस सर्टिफिकेट) के 8 बार उड़ाए जाने के कारण की गई।डीजीसीए ने एक गोपनीय आदेश में कहा है कि इस चूक से देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन पर जनता का भरोसा और कम हुआ है। एयरवर्थनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर था पीटीआई के अनुसार मामला 26 नवंबर 2025 का है, जब एअर इंडिया ने खुद डीजीसीए को इस चूक की…

Read More

मेरठ, 14 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में 17-18 फरवरी को बौछारों से लेकर हल्की बारिश का दौर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को पहाड़ों पर पहुंच रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानों में 17-18 फरवरी को हो सकता है। हालांकि इसका असर व्यापक नहीं होगा। ऐसे में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह केवल बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इससे दिन में पारा फिसल सकता है। 18 फरवरी की रात से 19-20 फरवरी तक मैदानों में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं चल…

Read More

शिमला, 14 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 31 मई से पहले हर हाल में करवाने का आदेश दिया है। गत दिवस राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची की खंडपीठ ने सरकार की उन दलीलों को खारिज कर दिया है, जिसमें परिसीमन का हवाला देकर समय बढ़ाने की मांग की थी। खंडपीठ ने कहा कि परिसीमन के गठन का अधूरा काम चुनाव टालने का कोई वैध कारण नहीं है। खंडपीठ ने हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी। चुनावी ट्रस्टों की तरफ से वित्तीय वर्ष 2024-25 में भाजपा को 3157.65 करोड़ रुपये मिले। यह ट्रस्टों की ओर से वित्त वर्ष के दौरान राजनीति दलों को वितरित की गई कुल धनराशि का 82.52 फीसदी है। कांग्रेस के हिस्से में 7.81 फीसदी धनराशि यानी 398.77 करोड़ रुपये आए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 102 करोड़ रुपये (2.67 फीसदी) मिले। चुनाव आयोग को पेश किए गए अंशदान दस्तावेज का विश्लेषण करने के बाद लोकतांत्रिक सुधार संघ (एडीआर) ने शुक्रवार को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी ट्रस्टों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,826.34…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी। भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। वो लगातार आरोप लगा रहे हैं कि ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीनेगा और देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करने वाला है। राहुल गांधी ने लोकसभा में व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताया है। इस कड़ी में अब गत दिवस राहुल गांधी ने किसान संघों के नेताओं से मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने इन संगठनों के साथ अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का विरोध करने…

Read More

चेन्नई, 14 फरवरी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने गत दिवस कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी महिला लाभार्थी योजना के तहत 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये जमा किए हैं। स्टालिन ने इसके साथ ही यह भी घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी द्रविड़ मुनेत्र कषगम पार्टी सत्ता में आती है तो वे मासिक सहायता दोगुनी करके 2,000 रुपये कर देंगे।उन्होंने बताया कि कलैगनार महिला पात्रता योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये जमा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘आपको आज सुबह 5,000 रुपये मिल गए होंगे.…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में 2023 में हुई जातीय हिंसा के मामलों पर सुनवाई की। कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया कि वह जातीय हिंसा से जुटी 11 एफआईआर की जांच पर दो हफ्ते के अंदर स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने एक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बजाय मणिपुर हाई कोर्ट या गुवाहाटी हाई कोर्ट को इन मामलों के ट्रायल और जांच की निगरानी करनी चाहिए। बेंच के अनुसार, मणिपुर हाई कोर्ट में अब नए चीफ जस्टिस आ चुके हैं, इसलिए वे…

Read More