Author: admin

बरेली 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने में मौजूद एक दरोगा शिकायत करने आए युवक को बाल पकड़कर बेरहमी से थप्पड़ मारता है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित युवक का नाम शिशुपाल है.मामला बरेली से 80 किलोमीटर दूर सिरौली थाने का है. गांव संग्रामपुर का रहने वाला शिशुपाल नाम का युवक अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था. उसका आरोप है कि नवीगंज क्षेत्र…

Read More

लखीमपुर खीरी 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इटावा जैसा मामला सामने आया है. यहां एक कथावाचक पर 7 दिनों तक पहचान छिपाकर कथा करने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया. आक्रोश बढ़ता देखा कथावाचक ने सार्वजनिक रूप से मंच से माफी मांगी और वहां से चले गए. मामला लखीमपुर खीरी के खमरिया कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर का है. यहां श्रीमद्भागवत कथा करने आए कथावाचक पर ब्राह्मण समाज ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर समाज के लोगों से पैर छुआए. लोगों को जब सोशल मीडिया से कथावाचक की जाति के बारे में जानकारी…

Read More

नई दिल्ली 12 सितंबर। दिल्ली हाई कोर्ट को एक ईमेल के जरिए शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहीं, दिल्ली के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दोनों कोर्ट को एकसाथ बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं और कोर्ट को खाली कराया है. ये ईमेल शुक्रवार सुबह मिला है. दिल्ली हाई कोर्ट को मिले ईमेल में साफतौर पर लिखा गया था कि “पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत” है और दोपहर…

Read More

शिमला 12 सितंबर। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने शिमला को लेकर चिंता जताई है। शिमला की प्रतिष्ठित पैदल यात्री संस्कृति की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करते हुए हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने इस बात पर निराशा व्यक्त की है कि सीलबंद सड़कों पर वाहनों की बढ़ती भीड़ के कारण यह हिल स्टेशन अपना आकर्षण खो रहा है। हाई कोर्ट ने कहा कि शिमला शहर की संस्कृति थी कि लोग ‘छाता’ लेकर और ‘जैकेट’ पहनकर पैदल निकलते थे। यही शिमला की संस्कृति और आकर्षण हुआ करता था। धीरे-धीरे यह खोता जा रहा है। शिमला अब मसूरी…

Read More

ब्रासीलिया 12 सितंबर। ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो (70) को सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने का दोषी पाए जाने पर 27 साल तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों के एक पैनल ने पूर्व राष्ट्रपति को दोषी ठहराए जाने के कुछ ही घंटों बाद यह सजा सुनाई। बोल्सोनारो पर 2022 का चुनाव अपने वामपंथी प्रतिद्वंद्वी लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से हारने के बाद सत्ता में बने रहने के उद्देश्य से रची गई एक साजिश का नेतृत्व करने का आरोप है। चार न्यायाधीशों ने उन्हें दोषी पाया जबकि एक…

Read More

आगरा 12 सितंबर। आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों की वजह से शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।बैठक में सड़क और फुटपाथ का चाैड़ीकरण करने के साथ ही सिटी बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम को वैकल्पिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रचार-प्रसार कर मथुरा और…

Read More

लखनऊ, 12 सितंबर। हरदोई से सवारियां लेकर लखनऊ आ रही कैसबाग डिपो की बस बाइक में टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को कुचलते हुए बेहता नदी के पुल से 45 फुट नीचे खाई में पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हैं। घायलों को काकोरी सीएचसी से केजीएमयू ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। कैसरबाग डिपो की बस हरदोई से 43 सवारियों को लेकर लखनऊ आ रही थी। शाम करीब 7 बजे हरदोई हाईवे पर बेहता नाले पर बने पुल से बस गुजर…

Read More

पीलीभीत 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने कॉपर टी लगवाने के बावजूद तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। इस घटना के बाद महिला के पति देवेंद्र ने अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अस्पताल से मुआवजा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। देवेंद्र के अनुसार उनकी पत्नी ममता ने 18 दिसंबर 2021 को जिला महिला अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था। उस…

Read More

उरई 11 सितंबर। उरई में दो सगे भाइयों की हत्या में दोषी करार बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने गुरुवार को आत्मसर्मपण किया। एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने पूर्व विधायक को दोषी करार करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा का ऐलान होते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें जेल ले जाया जाएगा। वहीं, कोर्ट के बाहर भारी मात्रा में उनके समर्थक मौजूद हैं। इसलिए पुलिस भारी संख्या में तैनात कर दी गई है। बता दें कि चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा बैध गांव में 30 मई 1994…

Read More

नई दिल्ली 11 सितंबर। प्राइवेसी पर जोर देने वाला मैसेजिंग ऐप सिग्नल अपने यूजर्स के लिए नया बैकअप फीचर लेकर आया है। इसमें फ्री स्टोरेज के साथ आपकी प्राइवेसी और डाटा दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।अब यह आसान व सुरक्षित हो गया है। नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी चैट्स और मीडिया का बैकअप ले पाएंगे। पहले सिग्नल पर बैकअप की सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से कई बार मोबाइल खोने या खराब होने पर चैट्स और मीडिया हमेशा के लिए डिलीट हो जाती थीं। लेकिन इस कमी को दूर कर दिया गया है। अब हर यूजर को 100एमबी फ्री…

Read More