Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Signal का धांसू फीचर लॉन्च, बैकअप के लिए मिलेगा फ्री स्टोरेज
    टेक्नोलॉजी

    Signal का धांसू फीचर लॉन्च, बैकअप के लिए मिलेगा फ्री स्टोरेज

    adminBy adminSeptember 11, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 11 सितंबर। प्राइवेसी पर जोर देने वाला मैसेजिंग ऐप सिग्नल अपने यूजर्स के लिए नया बैकअप फीचर लेकर आया है। इसमें फ्री स्टोरेज के साथ आपकी प्राइवेसी और डाटा दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।अब यह आसान व सुरक्षित हो गया है। नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी चैट्स और मीडिया का बैकअप ले पाएंगे। पहले सिग्नल पर बैकअप की सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से कई बार मोबाइल खोने या खराब होने पर चैट्स और मीडिया हमेशा के लिए डिलीट हो जाती थीं। लेकिन इस कमी को दूर कर दिया गया है। अब हर यूजर को 100एमबी फ्री स्टोरेज मिलेगा जिसमें 45 दिनों तक की चैट्स और मीडिया सुरक्षित रखी जा सकती हैं।

    Signal ने बताया है कि यह 100MB स्पेस काफी है, क्योंकि कंपनी मैसेज को कंप्रेस करके सेव करती है। यानी किसी भी तरक का यूजर भी आसानी से अपनी चैट्स और मीडिया को फ्री बैकअप में सेव कर सकते हैं। इसके अलावा Signal ने यह भी भरोसा दिलाया है कि बैकअप पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं होगा। कंपनी की कोशिश है कि हर यूजर को यह भरोसा मिले कि उनका डेटा किसी भी हालत में बाहर लीक नहीं होगा।

    ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो क्या ऑप्शन है?
    हालांकि, जिन यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होगी, उनके लिए Signal ने एक पेड प्लान भी शुरू किया है, लगभग 1.99 डॉलर (175 रुपये) महीने देकर यूजर्स को 100GB का बैकअप स्टोरेज मिलेगा। यह Signal का पहला पेड फीचर है, जिसे कंपनी ने खासतौर पर स्टोरेज की बढ़ती लागत को मैनेज करने और प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए पेश किया है। इसमें जीरो-नॉलेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मतलब है कि कंपनी खुद भी आपके डेटा तक पहुंच नहीं सकती। इस बैकअप को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को एक 64-करैक्टर का रिकवरी ‘Key’ मिलेगा, जो केवल उनके पास होगा। इस फीचर से Signal ने WhatsApp जैसे दूसरे मैसेजिंग ऐप्स को सीधी टक्कर दी है।

    अभी यह फीचर कहां मिलेगा और आगे क्या होगा?
    फिलहाल यह नया बैकअप फीचर केवल Signal के एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर उपलब्ध है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे iOS और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। आने वाले समय में यूजर्स को बैकअप को अपनी पसंदीदा लोकेशन पर सेव करने और आसानी से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने का ऑप्शन भी मिलेगा। Signal का यह कदम दिखाता है कि कंपनी न सिर्फ सुरक्षित मैसेजिंग पर ध्यान दे रही है, बल्कि यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए नए ऑप्शन भी पेश कर रही है। प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर Signal की पहचान पहले से ही मजबूत है और अब बैकअप फीचर जोड़ने से यह ऐप और ज्यादा शानदार बन गया है। इस कदम से Signal अपने ग्लोबल यूजर बेस को और बढ़ा सकता है और सुरक्षित मैसेजिंग ऐप्स की दौड़ में अपनी जगह और मजबूत कर सकता है।

    signal tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.