Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो बेटियां पैदा होने के बाद महिला ने लगवाया कॉपर टी, अब एक साथ दिया तीन बेटों को जन्म; पति ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
    देश

    दो बेटियां पैदा होने के बाद महिला ने लगवाया कॉपर टी, अब एक साथ दिया तीन बेटों को जन्म; पति ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

    adminBy adminSeptember 11, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीलीभीत 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने कॉपर टी लगवाने के बावजूद तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। इस घटना के बाद महिला के पति देवेंद्र ने अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अस्पताल से मुआवजा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    देवेंद्र के अनुसार उनकी पत्नी ममता ने 18 दिसंबर 2021 को जिला महिला अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था। उस समय उनके घर पहले से ही एक बेटी थी। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन के लिए कॉपर टी लगवा लेना चाहिए, जिससे अगले 10 साल तक ममता गर्भवती नहीं होंगी। गरीबी और परिवार नियोजन की वजह से देवेंद्र ने डॉक्टर की बात मानी और उसी दिन उनकी पत्नी को अस्पताल की नर्स अर्पिता ने कॉपर टी लगवा दी।
    लेकिन, करीब 9 महीने पहले ममता को पेट में दर्द होने लगा। देवेंद्र उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने इसे मामूली दर्द बताकर बिना जांच किए वापस भेज दिया। बाद में 27 जुलाई 2025 को ममता ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। अब उनके कुल पांच बच्चे हो गए हैं दो बेटियां और तीन बेटे।

    देवेंद्र ने कहा कि उनकी आर्थिक हालत कमजोर है और इतने बच्चों को पालना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने अस्पताल की लापरवाही की वजह से अपनी जिंदगी मुश्किल में पड़ने की बात कही। देवेंद्र ने डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए अस्पताल से मुआवजा देने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। देवेंद्र ने कहा, कि डॉक्टर ने कहा था कि कॉपर टी लगवाने के बाद 10 साल तक कोई बच्चा नहीं होगा। हमने भरोसा किया, लेकिन अब तीन बच्चे और हो गए हैं। हम गरीब हैं, इतने बच्चों का पालन-पोषण हमारे लिए संभव नहीं है। अस्पताल हमारी मदद करे और दोषियों को सजा मिले।

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.