मोदीनगर 24 फरवरी। हापुड़ मोदीनगर मार्ग के सुदृढीकरण एंव चौडीकरण का विधिवत् शिलान्यास धार्मिक मंत्रोच्चारण के बीच बागपत मोदीनगर लोकसभा के सांसद एवं रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान, विधायक डा. मंजू सिवाच ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व भोजपुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि विकास के क्रम में निवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा और शूटिंग रेंज स्थल विकसित होगा और मोदीनगरवासियों के जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए सीवरेज सिस्टम को मंजूरी प्रदान हो गयी है। निर्माण कार्य का उद्घाटन करने सांसद डा. राजकुमार सांगवान मेरठ से…
Author: admin
लखनऊ, 24 फरवरी। आशियाना सेक्टर-एल में शराब व पैथोलॉजी कारोबारी मानवेंद्र सिंह (45) की उनके बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। हाथ-पैर काटकर सदरौना के पास फेंक दिया। बाकी धड़ घर पर ही तीसरे तल से लाकर भूतल के एक खाली कमरे में नीले ड्रम में छिपा दिया। उसे एसिड से जलाने की तैयारी थी। मौके पर एक गैलेन में 20 लीटर एसिड भी मिला है। पुलिस ने धड़ कब्जे में ले लिया। हाथ-पैर की तलाश कर रही है। बेटे अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बेटे ने 20 फरवरी…
नई दिल्ली 23 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी की मेट्रो व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में प्रस्तावत 21 मेट्रो स्टेशनों के नामों की समीक्षा के बाद राज्य नाम प्राधिकरण (SNA) ने इनमें आंशिक बदलाव को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मेट्रो स्टेशन केवल यात्रा का साधन नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान, इतिहास और संस्कृति को भी दर्शाते हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि समीक्षा के बाद 21 में…
मुंबई, 23 फरवरी। ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बीएएफटीए) पुरस्कारों के 2026 संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी सादगी और भारतीय जड़ों से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। जिसे ‘ब्रिटिश ऑस्कर’ कहा जाता है, उस प्रतिष्ठित मंच पर आलिया ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि अपनी मातृभाषा हिंदी को वैश्विक सम्मान भी दिलाया।सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही आलिया भट्ट जब मंच पर ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ का पुरस्कार पेश करने आईं, तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत एक सरल ‘नमस्कार’ के साथ की। हॉस्ट एलन कमिंग द्वारा परिचय दिए जाने…
80 से अधिक देशों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई दिल्ली में हुई एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेसियों द्वारा अर्धनग्न होकर किया गया हंगामा पार्टी पर उलटा ही पड़ता नजर आ रहा है। क्योंकि जो लोग इसके विरुद्ध हो सकते थे वो भी कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर उसकी आलोचना करने में पीछे नहीं है। जब तक कांग्रेस व्यापार समझौते को लेकर सरकार को घेर रही थी तब तक सब ठीक था। क्योंकि राजनीतिक दल और अन्य संगठन किसी ना किसी रुप में उसका विरोध कर रहे थे। लेकिन विदेश मेहमानों के सामने प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने जहां अपनी…
नई दिल्ली, 23 फरवरी। निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद देश के नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इन क्षेत्रों में कुल मतदाता संख्या एसआईआर से पहले 21.45 करोड़ थी, जो अब घटकर 19.75 करोड़ रह गई है। इस तरह कुल मिलाकर 7.9 प्रतिशत की कमी सामने आई है।गत दिवस चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की अंतिम मतदाता सूची जारी की। इसके साथ ही अब तक…
सहारनपुर, 23 फरवरी। दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए पंजाब से बरात लेकर क्षेत्र के गांव शिमलाना में पहुंचे दूल्हे रमन सिंह ने शगुन में मिले 11 लाख रुपए लौटा कर एक रुपया लेते हुए कहा कि दुल्हन ही दहेज है। दूल्हे के इस फैसले की तारीफ हर कोई कर रहा है। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी व ग्राम प्रधान काका राणा ने कहा कि गांव निवासी राजकुमार पुत्र मामचंद की बीए पास बेटी आरती का रिश्ता रमन से तय होने के उपरांत पंजाब के नया शहर जिले के गांव चक से रमन सिंह राणा पुत्र…
बागपत, 23 फरवरी। डीएम अस्मिता लाल के प्रयास से नवाचार की प्रेरणादायक एवं सामाजिक संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव पुरा के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के छूटे जूते- चप्पलों की रिसाइक्लिंग कराकर मैट तैयार कर स्कूल को दिए। इन मैट पर बच्चे बैठकर न केवल भविष्य संवार रहे हैं, बल्कि उनमें नवाचार प्रति सकारात्मक सोच पनप रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का सपना भी साकार हुआ है।डीएम ने कुछ दिन पहले महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्था बनाने के लिए भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा का दौरा किया था, तब उन्हें वहां कुछ जूते-चप्पल पड़े दिखे।…
ठाणे 23 फरवरी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अंडाणु दान से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आशंका जताई जा रही है। पीड़ितों को हर मासिक चक्र के लिए 25 हजार से 30 हजार रुपये तक का लालच दिया जाता था और उन्हें बार-बार अंडाणु दान के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जिससे उनका शारीरिक शोषण होता था। इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. यह रैकेट बदलापुर पूर्व के जोवेली इलाके में एक आवासीय अपार्टमेंट और सोनोग्राफी सेंटर से संचालित हो रहा था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलक्षणा…
नोएडा, 23 फरवरी। अदालत के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड और 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जेपी से भूखंड में तय शर्तों को पूरा नहीं किया और कंपनी के ही लोगों ने उसके भूखंड पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर धमकी दी गई और निर्माण कार्य भी नहीं कराने दिया जा रहा है।थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि सत्येंद्र नारायण द्विवेदी नामक शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2002 में…
