सहारनपुर, 23 फरवरी। दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए पंजाब से बरात लेकर क्षेत्र के गांव शिमलाना में पहुंचे दूल्हे रमन सिंह ने शगुन में मिले 11 लाख रुपए लौटा कर एक रुपया लेते हुए कहा कि दुल्हन ही दहेज है। दूल्हे के इस फैसले की तारीफ हर कोई कर रहा है। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी व ग्राम प्रधान काका राणा ने कहा कि गांव निवासी राजकुमार पुत्र मामचंद की बीए पास बेटी आरती का रिश्ता रमन से तय होने के उपरांत पंजाब के नया शहर जिले के गांव चक से रमन सिंह राणा पुत्र संजीव गत दिवस बरात लेकर शिमलाना गांव पहुंचे।
लड़की पक्ष के स्वजनों द्वारा बरात का बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया। स्वागत करने के उपरांत दोपहर के समय लड़की पक्ष के स्वजन ने दूल्हे का टीका करते हुए शगुन के तौर पर 11 लाख रुपए दिए। बीटेक पास दूल्हे रमन राणा ने दहेज कुप्रथा पर प्रहार करते हुए शगुन में मिले 11 लाख रुपए लौटते हुए एक रुपए लेकर कहा की दुल्हन ही दहेज है।
दूल्हे ने दहेज को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि कुप्रथा को खत्म करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। दूल्हे के फैसले की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। रमन एक कंपनी में जूनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत है।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

