रांची 24 फरवरी। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस हादसे में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और सभी शव बरामद कर लिये गये हैं। मृतकों में दो पायलट कैप्टन विवेक एवं कैप्टन सबराजदीप, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने आज बताया कि देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए। रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस कल शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से…
Author: admin
नई दिल्ली 24 फरवरी। दुनिया के देशों के साथ भारत के संसदीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 64 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया है। इन समूहों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सांसदों को अपने विदेशी समकक्षों से सीधे बात करने का अवसर देना है। लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि यह कदम इस बात का संकेत है कि भारत की संसद विश्व की विभिन्न संसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद बढ़ाना चाहती है, ताकि पारंपरिक…
लखनऊ, 24 फरवरी। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नए सत्र 2026-27 में समय से किताबें वितरित कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत कई जिलों में 80 फीसदी तक किताबों की आपूर्ति हो गई है। अब जिले में इसका टेंडर कर मार्च में वितरण सुनिश्चित किया जाना है। इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा 26 फरवरी को बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति जांचेंगे। इसमें प्रमुख रूप से सत्र 2026-27 में पाठ्य पुस्तकों की समय से आपूर्ति, आरटीई में प्रवेश व जिलावार फीस प्रतिपूर्ति के लिए…
प्रयागराज, 24 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी का झूठा वादा कर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही और चार्जशीट को रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है, तो शादी का वादा शुरुआत से ही कपटपूर्ण माना जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने विपिन कुमार और तीन की याचिका खारिज करते हुए दिया है। याचियों के खिलाफ सहारनपुर के देवबंद स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा लंबित है। मामले के तथ्यों के अनुसार पीड़िता ने…
लखनऊ, 24 फरवरी। आयुर्वेद में अब जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टोरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई होगी। अभी तक डीएम का कोर्स आयुर्वेद में नहीं था। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की शुरूआत जल्द ही आयुर्वेद में होगी। इससे डॉक्टरों को इलाज व शोध में काफी मदद मिलेगी। यह बातें बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के डॉ. अल्लम प्रभु गोड्डा ने कहीं। मौका था गत दिवस आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित आयुष हित धारक सम्मेलन का। इसमें नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) के अधिकारियों व प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भाग लिया।नई…
लखनऊ, 24 फरवरी। यूथ आइकान स्वामी विवेकानंद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे ऐसे व्यक्ति है जो “भगवा परिधान” में सनातन संस्कृति की विदेश में अलख जगा रहे हैं। पहली बार विदेश दौरे पर भगवा वस्त्र पहनकर जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे में अपना परचम लहराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश को बड़ी निवेश सफलता मिली है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने प्रदेश में कुल 6650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर…
इलाहाबाद, 24 फरवरी। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रतिबंध के बावजूद चीन से खतरनाक लहसुन जैसी चीजों के धड़ल्ले से देश में आने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता को 26 व 27 सितंबर 2024 को दिए गए विस्तृत आदेशों के तहत जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर दिया।याची ने कहा वर्ष 2014 से ही खतरनाक रसायनों से युक्त इस लहसुन की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाजारों में चीन से आने वाला…
लखनऊ 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी सौगात दी है. योगी सरकार ने उनकी अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. प्रदेश सरकार ने एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने पर सहमति दे दी है. इस फैसले से प्रदेश के करीब ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा. आपको बता दें, लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी. अब…
नई दिल्ली, 24 फरवरी। भारत में डॉक्टरी करने के बाद एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा सीटों के लिए नीट पीजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार पीजी की हजारों सीटें खाली रहने के चलते कटऑफ में काफी ज्यादा कमी कर दी गई। इसके चलते तीसरे राउंड की काउंसलिंग में 800 में से 100 से कम नंबर लाने वालों को भी सीट मिल गई। अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस बारे में विचार किया जाएगा कि क्या वाकई नीट पीजी 2025-26 के लिए कटऑफ…
प्रयागराज, 24 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतर धार्मिक विवाह और लिव इन संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए स्पष्ट किया है कि बालिग व्यक्तियों को पसंद के साथी के साथ रहने और विवाह करने का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि संविधान एक जीवंत दस्तावेज है, जो समय के साथ समाज की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को ढालता है। कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम, 2021 अंतरधार्मिक विवाह पर रोक नहीं लगाता। विवाह पंजीकरण अधिकारी केवल इस आधार पर विवाह पंजीकरण से इनकार नहीं कर सकते कि संबंधित पक्षों ने धर्मांतरण के…
