Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    • मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
    • बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
    • जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
    • चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
    • शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज-डॉक्टर समेत 7 की मौत
    देश

    रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज-डॉक्टर समेत 7 की मौत

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची 24 फरवरी। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस हादसे में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और सभी शव बरामद कर लिये गये हैं। मृतकों में दो पायलट कैप्टन विवेक एवं कैप्टन सबराजदीप, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे।

    चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने आज बताया कि देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए। रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस कल शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया। रात 8:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को सक्रिय किया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को संभावित कारणों में माना जा रहा है। सोमवार को देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। तेज हवा और झमाझम बारिश होने लगी थी। विमान अपने निर्धारित रूट से दाईं ओर डायवर्ट हो गया था और रास्ता भटक गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 7.45 जंगल से अचानक धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी। इससे ग्रामीण सहम गए।

    जानकारी के अनुसार, एयर एम्बुलेंस का इंतजाम उनके एक मरीज ने किया था। चंदवा निवासी व्यवसायी संजय कुमार छह दिन पहले 65% तक झुलस गए थे। पलामू स्थित उनके लाइन होटल में पांच दिन पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें पैर फिसलने से वे आग की चपेट में आ गए। उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली भेजा जा रहा था। मृतक संजय के दो बेटे हैं। 17 वर्षीय शुभम और 13वर्षीय शिवम हैं।

    डीजीसीए और स्थानीय प्रशासन इस हादसे की पूरी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और रघुवर दास चंपाई सोरेन ने इस हादसे पर दुःख जताया है और कहा है कि रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस के चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश होने की खबर से व्यथित हूँ। इस एयर एम्बुलेंस में क्रू मेंबर्स सहित कुल 7 लोग सवार थे। मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

    air-ambulance-crash chatra jharkhand tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज

    June 18, 2026

    मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

    June 18, 2026

    नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.