ग्रेटर नोएडा 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच बच्चों की मां ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की. आरोप है कि पहले युवक को शराब पिलाई गई और फिर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को दादरी कोतवाली क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक…
Author: admin
गोपेश्वर (चमोली) 20 फरवरी। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद के सभागार में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है। पालिका प्रशासन ने सभागार पर ताला जड़ दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह सभागार पालिका ने खेल विभाग को टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए दिया हुआ है। बुधवार शाम इस सभागार में नामज पढ़ने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया। बताया गया कि वर्ष 2023 में जोशीमठ में आई आपदा के दौरान इस स्थल पर नमाज पढ़ने की अस्थायी अनुमति दी…
लखनऊ,20 फरवरी। यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को होगा। दूसरी बार अंतिम सूची की तिथि बढ़ाई गई है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम सूची प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने व मतदेय स्थलों की मैपिंग…
वृंदावन, 19 फरवरी। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर बुधवार को दिन भर हंगामा चला। सेवायतों ने जगमोहन से ठाकुरजी के दर्शन का विरोध किया। स्थिति संभालने के लिए कमेटी ने गर्भ गृह पर ताला लगा दिया। शाम को दर्शन से पहले ताला खोलकर गर्भ गृह से दर्शन कराए गए। वहीं भगवान आज सुबह से जगमोहन यानी गर्भगृह के बाहर के परिसर में विराजमान हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में ठाकुर जी के दर्शन जगमोहन से कराने का निर्णय लिया गया था। बुधवार सुबह इसके तहत…
नकल विहीन साफ सुथरे माहौल में परिक्षाएं संम्पन्न कराने तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने हेतु बीते दिवस शुरू हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियम की परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों आदि ने उनका पुष्प बरसाकर स्वागत किया जो इस बात का प्रतीक है कि सरकार बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने तथा अच्छे माहौल में परीक्षा दिलाने के माहौल में वचनबद्ध नजर आती है लेकिन इसके बावजूद एक खबर के अनुसार १७ जिलों में ३३ हजार छात्र-छात्राओं ने छोड़ी हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा से जो एहसास हो रहा है वह यह है कि हम…
किसी समय कच्ची शराब आदि की तस्करी का केन्द्र बताया जाने वाले जनपद शामली के थाना भवन ब्लाक के गांव अहाता गोसगढ़ में पहले तम्बाकू बेचने पर रोक लगाई गयी और अब शराब की बिक्री पर लगी रोक । एक खबर के अनुसार यह सब ग्राम प्रधान संगीता की सामाजिक सरोकार एवं ग्रामीणों को नशा मुक्त रखने की दिशा में लिये गये निर्णय का परिणाम बताया जा रहा है। उन्होंने चुनाव की आहट के बीच सक्रिय हुए शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए शराब बेचने वाले व्यक्ति के संदर्भ में सूचना देने वाले का ११ हजार रूपये की घोषणा…
बलिया 19 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रानीगंज बाजार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने कथित रूप से एक किन्नर की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से किन्नर का शव बरामद किया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुटी है. एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 तारीख को सूचना मिली थी कि रानीगंज बाजार निवासी रेखा किन्नर दोपहर करीब 12 बजे अपने साथियों से अलग होने के बाद लापता हो गई थी. किन्नर समाज…
उन्नाव 19 फरवरी। उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा। इनमें से अंपायर समेत 10 लोगों को कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक…
देहरादून, 19 फरवरी। ईडी की देहरादून शाखा ने ऊधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग जसपुर-खटीमा (एनएच-74) भूमि मुआवजा घोटाले में चार आरोपितों की करीब 13.89 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर दी हैं। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। ईडी के अनुसार, जांच की शुरुआत ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। जिसमें सामने आया कि आरोपितों ने उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम के अंतर्गत बैक-डेटेड (पूर्व दिनांकित ) आदेश पारित कराए और बाद में उन्हें राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया।…
नई दिल्ली, 19 फरवरी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बदलती मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को गत दिवस हटा दिया गया।सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा कि मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’…
