Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वैवाहिक वेबसाइट से ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, 6 साइबर ठग गिरफ्तार
    देश

    वैवाहिक वेबसाइट से ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 2, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर 02 अप्रैल। फतेहपुर शहर के राधानगर इलाके में करीब डेढ़ साल से यूनिक रिश्ता डॉट कॉम के जरिये लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन महिलाओं समेत छह ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

    गैंग का मास्टरमाइंड आगरा का है जो आठ वैवाहिक वेबसाइट संचालित कर रहा था। गिरोह के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर महाराष्ट्र, दिल्ली, जालौन, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 17 शिकायतें दर्ज हैं।

    कई बैंक खाते, उद्यम पोर्टल और लेबर कार्यालय में फर्म पंजीकृत
    यूनिक रिश्ते के अलावा शुभ मंगल जोड़ी, शादी पार्टनर, ड्रीम पाटर्नर, परफेक्ट रिश्ते, शुभ मैट्रोमोनियल, विवाह गाइड, वर-वधू डॉट कॉम नाम से ऑनलाइन फर्जी वेबसाइट संचालित करने का पुलिस ने दावा किया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने उद्यम पोर्टल व लेबर कार्यालय में फर्म का पंजीकरण करा रखा था।

    साइबर क्राइम पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल पर महाराष्ट्र निवासी सागर राधेश्याम गुप्ता से 22,500 रुपये और कासगंज के संदेश कुमार से 2,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिली थी। जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस राधानगर के देवीगंज स्थित मिलाप कोठी पहुंची। उसे राजेश पांडेय के मकान की तीसरी मंजिल पर किराये के हॉल में संगठित गिरोह संचालित होता मिला।

    पुलिस ने मौके से छत्तीसगढ़ निवासी आदित्य यदु, मध्यप्रदेश निवासी अनिल कुमार, छत्तीसगढ़ निवासी (हाल पता कानपुर का सीसामऊ) निवासी दिनेश कुमार बंजारा, फतेहपुर के ललौली थाने के बनरसी हरियापुर निवासी नीलम, मलवां के कांधी निवासी श्रेया मिश्रा और राधानगर बहुआ पुलिया निवासी तनु शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आगरा और कानपुर में भी पुलिस टीम को भेजा जाएगा।

    आदित्य ने बताया कि वेबसाइट पर किसी का आवेदन आने पर कॉल की जाती थी। बताया जाता था कि आपकी प्रोफाइल को 20 लड़कियों ने पसंद किया है और वह आपसे बात करना चाहती हैं। फोटो और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के एवज में ऑनलाइन पैसे मंगवाते थे। अन्य पैकेज भी बताकर पैसे ऐंठते थे। उन्हें जिन लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी, उनका कोई डाटा नहीं होता था। मोबाइल नंबर अपने कॉल सेंटर की लड़कियों के भेजते थे। लड़कियां बात कर जाल में फंसाती थीं और ठगी के बाद सिमकार्ड को बंद कर दिया जाता था।

    मास्टरमाइंड आगरा का अमित, संचालित कर रहा था आठ वेबसाइट
    एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड आगरा का अमित है और आदित्य उसका सहयोगी है। ये लोग यूनिक रिश्ता डॉट कॉम वेबसाइट के जरिये शादी के इच्छुक लोगों को फंसाते थे। इनके पैकेज 2,999 से 19,999 रुपये तक के होते थे। अमित इस तरह की आठ वेबसाइट संचालित करता है। दिनेश बंजारा का कानपुर के सीसामऊ के हीरागंज में ऑफिस है। वह शुभ-मंगल नाम की वेबसाइट संचालित करता है।

    पुलिस की पूछताछ में आदित्य ने बताया कि अमित कुमार आगरा जिले के कारगिल चौराहा सिकंदरा रोड बोदला पदम कुंज मकान नंबर 46 का निवासी है। करीब दो साल पहले छत्तीसगढ़ में एक बरात में अमित से मुलाकात हुई थी। नौकरी की बातचीत के दौरान उसने कहा कि हम मिलकर लड़के-लड़कियों की शादी कराने का व्यवसाय शुरू करेंगे। अनिल और दिनेश के साथ मिलकर अमित के साथ छह माह तक आगरा में एजेंट के रूप में काम किया। अच्छी कमाई होने पर दूसरे जिलों में काम शुरू किया।

    ठगी की कमाई से खरीदी कार
    पुलिस को बिल्डिंग के बाहर रोड पर खड़ी नई एसयूवी कार मिली जो दिनेश बंजारा की निकली। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि कार साइबर ठगी की कमाई से खरीदी गई। पुलिस ने कार एमवी एक्ट में सीज कर दी। आरोपियों के 10 मोबाइल नंबरों की सीडीआर जांच की गई। मैसेज में दो ऑनलाइन शिकायतें कानपुर के निवासियों की मिली।

    कानपुर की नंदनी ने भेजी थी सिमकार्ड की खेप
    पुलिस को एक सिम विक्रेता कंपनी के 137 नए सिमकार्ड पैक मिले हैं। यह खेप कानपुर से आई थी। सभी सिमकार्ड एक ही कंपनी के थे। साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक कमर खान ने बताया कि सिमकार्ड कानपुर की रहने वाली नंदनी ने भेजे थे। नंदनी सिमकार्ड कंपनी में काम करती है। सिमकार्ड अमित के माध्यम से पार्सल के जरिये भेजे जाते थे।

    fatehpur matrimonial-fraud tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.