Author: admin

मुंबई, 11 अप्रैल (जा)। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर के साथ गाना राजा शिवाजी अंथम छत्रपती का माहौल भी बन गया है, जो इस सोमवार रिलीज़ होने वाला है। फिल्म का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है, जो इसके लेखक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं। वह इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिनमें भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की एक…

Read More

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (जा)। विश्व बैंक के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भी भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया है। एडीबी ने गत दिवस एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 6.9 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत रह सकती है। इसमें मजबूत घरेलू मांग, वित्तीय स्थितियों में सुधार और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में कमी का प्रमुख योगदान रहेगा। एडीबी ने दिसंबर में जारी रिपोर्ट में 2026-27 के दौरान भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।इससे पहले बीते गुरूवार…

Read More

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (जा)। अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन भारतीय निर्यात का बड़ा बाजार बन सकता है। कैमरून में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व चीन के वाणिज्य मंत्री वैंग वेंटो की विशेष मुलाकात के बाद चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों में नई गर्माहट की उम्मीद की जा रही हैं।अभी भारत अमेरिका को सबसे अधिक निर्यात करता है और दूसरा स्थान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का है। लेकिन चीन को होने वाले निर्यात में बीते वित्त वर्ष 2025-26 में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के दौरान अमेरिका को…

Read More

लखनऊ 11 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा है कि स्माटर् मीटर का बैलेंस रात में समाप्त होने पर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। साथ ही अवकाश के दिनों में भी किसी उपभोक्ता का कनेक्शन विच्छेदित नहीं किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक समेत सभी डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्माटर् मीटर से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दा रहीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित…

Read More

नोएडा, 11 अप्रैल (न)। ग्रेटर नोएडा की नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने जेन जेड की सराहना की. उन्हें ‘लेटेस्ट और बेस्ट’ कहा। रक्षा मंत्री ने इनोवेशन, सहयोग और उद्देश्यपूर्ण कार्य के महत्व पर जोर दिया और कहा कि अनुभव और ऊर्जा मिलकर विकास को गति देंगे। उन्होंने छात्रों को बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने की भी अपील की।ग्रेटर नोएडा में गत दिवस नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 20 पीएचडी समेत 200 से ज्यादा छात्रों को उपाधि देकर…

Read More

मथुरा, 11 अप्रैल (जन)। यमुना नदी में वृंदावन के केसी घाट के पास नाव हादसा हुअ। यह हादसा गत दिवस दोपहर करीब 3ः15 बजे हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट अचानक पलट गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई और करीब 22 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। पांच लोग अभी भी लापता हैं। यह लोग पंजाब के लुधियाना, मोगा और मुक्तसर से आए थे। परिवार और प्रशासन दोनों इस आपदा से प्रभावित हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन में लगी हैं। पीपा पुल से नाव टकराने के कारण यह हादसा हुआ। परिवार के लोग जब…

Read More

कोलकाता, 11 अप्रैल। हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के बीच बंगाल चुनाव के लिए हुआ गठबंधन टूट गया। एआईएमआईएम ने यह घोषणा उस वीडियो के वायरल होने पर की, जिसमें कबीर पर कथित तौर पर भाजपा के साथ करोड़ों की सौदेबाजी के आरोप लगे हैं। वहीं, ओवैसी के ऐलान के बाद कबीर ने इससे कोई असर नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने आरोपों को भी खारिज किया। गुरुवार को टीएमसी द्वारा वीडियो जारी करने के बाद शुक्रवार को एआईएमआईएम ने एक्स पर पोस्ट में गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। पार्टी ने…

Read More

प्रतापगढ़, 11 अप्रैल (दि)। जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। वह चुपके से खेत की ओर गया। वहां लकड़ी के ढेर पर बैठकर माचिस से आग लगा ली। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे बंदी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की जांच में एक सीसीटीवी में बंदी बाहर जाते हुए दिखा। बंदी की मौत की सूचना पर डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में लापरवाही मिलने पर डिप्टी जेलर समेत 3…

Read More

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (दि)। ऋषि कश्यप की पावन धरा जम्मू-कश्मीर प्राचीन काल से ही भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं दार्शनिक चेतना का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य से लेकर आचार्य अभिनवगुप्त और ऐसे अनेक साधकों की ज्ञान प्राप्ति के लिए की गई तपस्या यहां फलीभूत हुई है। 1990 की आतंकवाद की त्रासदी के बाद पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं के माध्यम से यह पुण्य धरा पुनः धार्मिक-सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की साक्षी बनी है। सबसे महत्त्वपूर्ण घटना श्रीनगर की है। यहां हब्बाकदल में 36 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम को समर्पित रघुनाथ मंदिर के कपाट…

Read More

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (दि)। बैसाखी पंजाब राज्य में सिख समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। देश-विदेश में बैसाखी के अवसर पर, विशेषकर पंजाब में मेले लगते हैं। लोग सुबह-सुबह सरोवरों और नदियों में स्नान कर मंदिरों और गुरुद्वारों में जाते हैं। लंगर लगाए जाते हैं और चारों तरफ लोग प्रसन्न दिखलाई देते हैं। विशेषकर किसान, गेहूं की फसल को देखकर उनका मन नाचने लगता है। गेहूं को पंजाबी किसान ‘कनक’ यानी सोना मानते हैं। यह फसल किसान के लिए सोना ही होती है, उसकी मेहनत का रंग दिखाई देता है। बैसाखी पर गेहूं की कटाई शुरू हो…

Read More