वाराणसी, 20 अप्रैल (ता)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गत दिवस भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। आंध्र प्रदेश से घूमने आए पर्यटकों का एक दल गंगा में स्नान कर रहा था। अचानक तीन लोग गहरे पानी में डूबने लगे। तभी तीन नाविकों ने देवदूत बनकर गंगा में छलांग लगाई और डूब रहे तीनों पर्यटकों को बचा लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आंध्र प्रदेश से लगभग 15 पर्यटक काशी दर्शन व पूजन के लिए आए हुए थे। डूबने वाले पर्यटकों की पहचान एस.वी. पांडा, चिन्नी और अनुषा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पर्यटकों का समूह गंगा स्नान कर रहा था। तभी एक महिला गहरे पानी में डूबने लगी और उसके बाद एक-एक कर तीन लोग डूबने लगे।
कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है, इसलिए किनारे पर ही स्नान करके बाहर आ जाएं, लेकिन इन पर्यटकों ने स्थानीय लोगों की सलाह पर ध्यान नहीं दिया। नाविकों द्वारा तीनों पर्यटकों को समय रहते बचाए जाने की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। गंगा घाटों पर स्नानार्थियों को पुलिस द्वारा लगातार जागरूक किया जाता है, फिर भी कई लोग सलाह नहीं मानते, जिसके कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।
Trending
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
- आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
- शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
- भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

