गिर सोमनाथ, 29 अप्रैल (ता)। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गत दिवस सोमनाथ मंदिर में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के पवित्र स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। अमित शाह ने सोमनाथ महादेव के चरणों में शीश नवाकर ध्वजा पूजा, तग पूजा और सोमेश्वर महापूजा की। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष ‘मराठी तगड़ा’ अर्पित किया, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की शैली से प्रेरित था और चांदी व कीमती वस्त्रों से निर्मित था। पूजा के बाद गृह मंत्री ने मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई। श्री सोमनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जय सोमनाथ, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग हमारी अविरल और अविनाशी सनातन संस्कृति का आस्था केंद्र है। यह हमारे संघर्ष और पुनर्जागरण का भी प्रतिबिंब है।” श्री सोमनाथ ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: स्पेशल महापूजा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी बुकिंग प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत अमित शाह ने की। यह विशेष पूजा 11 मई 2026 से शुरू होगी।
इस पूजा में पंचामृत, दूध, अनाज और गंगाजल से महाभिषेक, रुद्राक्ष माला अर्पण, महामृत्युंजय मंत्र जाप, राजभोग-थाल, दीपमाला, गौ-पूजा और ब्राह्मण भोजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान शामिल होंगे। सनातन ज्ञान के प्रसार के लिए अमित शाह ने ‘सोमनाथ व्रत’ नामक तिमाही ई-मैगज़ीन लॉन्च की। नरेंद्र मोदी के दार्शनिक मार्गदर्शन में तैयार इस पत्रिका में वेदों और भारतीय संस्कृति से जुड़े लेख शामिल होंगे, जो ट्रस्ट की वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। गिर सोमनाथ जिला में टीबी रोकथाम अभियान के तहत ट्रस्ट द्वारा पोषण किट वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करना है।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

