बागपत, 29 अप्रैल (ता)। फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया। मेरठ रोड पर चल रहे इस अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा और बागपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक रेड मारी। कार्रवाई के दौरान सेंटर को तुरंत बंद कराया गया और संचालक को हिरासत में ले लिया गया। मौके से 20 हजार रुपये कैश बरामद हुए, जिन्हें मरीजों से वसूला गया था। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन भी सीज कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कार्रवाई हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और बागपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग टीम के सदस्य डॉ. मनप्रीत सिंह ने कहा कि मेरठ रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और बागपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है।
सेंटर को सील कर दिया गया है और इसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सीज किया गया है। साथ ही 20 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस सेंटर पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।
इसके बाद टीम ने अचानक बागपत पहुंचकर मेरठ रोड स्थित उक्त सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई थी। इसके बाद बागपत स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
जांच में यह सामने आया कि सेंटर पर लंबे समय से भ्रूण जांच का अवैध धंधा चल रहा था। इसके लिए 20 हजार रुपए तक की मोटी रकम वसूली जा रही थी। टीम ने मौके से इस अवैध वसूली की रकम भी बरामद की है। इसके बाद संचालक को हिरासत में लेकर बागपत कोतवाली ले जाया गया। वहां पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला मुख्यालय के बेहद करीब स्थित इस सेंटर पर लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हरियाणा की टीम को यहां आकर कार्रवाई क्यों करनी पड़ी. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
Trending
- IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा
- उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति
- दिल्ली हाई कोर्ट में ‘काला हिरण’ विवाद में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई
- किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
- जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
- क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
- राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल
- घरेलू बाजारों में तेजी ग्लोबल मार्केट्स के सकारात्मक रुख से

