Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»23 हजार शिक्षक-प्रधानाचार्याे की भर्ती की प्रक्रिया तेज
    न्यूज़

    23 हजार शिक्षक-प्रधानाचार्याे की भर्ती की प्रक्रिया तेज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 15 मई (ता)। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज को 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। इससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होने की उम्मीद जगी है।
    शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय प्रयागराज की ओर से आयोग को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक) और अध्यापकों के सीधी भर्ती के रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराया गया है। जनपदीय अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप पर 4479 विद्यालयों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर समेकित सूचना आयोग को भेजी गई है।
    माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से आयोग को रिक्त पदों का अधियाचन भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि 4479 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधानों व शिक्षकों के सीधी भर्ती के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार अधियाचन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भौतिक रूप से अधियाचन देने के साथ ही ई-पोर्टल पर भी इसकी सूचना भेजी जा रही है।
    प्रदेश में 4512 एडेड विद्यालय हैं। इनमें 4479 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के पद खाली हैं। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के मिलने से इन विद्यालयों की पठन-पाठन प्रक्रिया को गति मिल सकेगी। वर्तमान में अधिकतर विद्यालयों में इन खाली पदों की जगह वर्तमान शिक्षकों से ही पठन-पाठन का काम पूरा कराया जा रहा है। इससे कई बार छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। जो अब नए सत्र में सामान्य हो सकेगा।
    माध्यमिक के साथ ही प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में भी लंबे समय से शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की मांग युवाओं की तरफ से की जा रही है। इसके लिए समय-समय पर उनके द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया है। पिछले साल विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी खाली पदों पर भर्ती कर सकता है। विभाग में इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2022 से चल रही पीजीटी व टीजीटी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत पीजीटी (प्रवक्ता भर्ती परीक्षा) नौ व 10 मई को 624 पद के लिए आयोजित की गई थी। वहीं टीजीटी (सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा) तीन व चार जून को प्रस्तावित है। इसके 3539 पद हैं। इस तरह 4136 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दूसरी तरफ एडेड डिग्री कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को हुई है। इसमें 1017 पद हैं।

    000 Teachers and Principals Accelerated education lucknow Recruitment Process for 23 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.