गाजीपुर 03 अप्रैल। शादियाबाद में गुरुवार देर शाम इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए सात आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। टीम का सरगना भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी गाड़ी जब्त कर ली। दुकानदार की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह एक चारपहिया वाहन से कस्बे में पहुंचा था। गिरोह के सदस्य व्यापारियों को अपने परिचय पत्र दिखाकर खुद को लखनऊ से आए विभागीय…
Author: admin
वाराणसी, 03 अप्रैल (जा)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परस्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र को क्लास में सबके सामने जाति पूछ कर समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने गत दिवस थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावर ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित प्रशांत ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय मुख्य आरक्षाधिकारी को घटनाक्रम की लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया किया गत दिवस 11.45 बजे क्लास करने विभाग…
नई दिल्ली 03 अप्रैल। देशभर के हवाई यात्रियों को केंद्र सरकार ने झटका दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने हाल ही में लागू किए गए 60 प्रतिशत फ्री सीट वाले आदेश पर रोक लगा दी है। इस नियम को फिलहाल स्थगित करके केंद्रीय मंत्रालय ने देशभर की एयरलाइंस को बड़ी राहत दी है। वहीं नियम पर रोक लगाने की वजह विरोध है। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयरलाइंस समेत कई कंपनियों की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नियम पर आपत्ति जताई है। वहीं आपत्ति के बाद सरकार ने आदेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि…
कानपुर, 03 अप्रैल (जा)। अवैध तरीके से किडनी की खरीद-बिक्री और ट्रांसप्लांट का रैकेट लखनऊ का डॉ. रोहित चला रहा था। पकड़े गए अन्य डॉक्टर व दलाल डॉ. रोहित के लिए काम करते थे। ज्यादातर बार वही ट्रांसप्लांट करने जाता था।पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि डॉ. रोहित ट्रांसप्लांट से पहले नया मोबाइल नंबर लेता था। ट्रांसप्लांट के बाद नंबर बंद कर देता था। फिलहाल उसके साथ ही मेरठ के तीन डॉक्टरों की तलाश में तीन टीमें मेरठ, नोएडा और दिल्ली पहुंच गई हैं। आरोपित देश से बाहर न जा सकें, इसलिए लुकआउट नोटिस कराने की तैयारी है।शहर के…
कोलकाता 03 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प. बंगाल में परिवर्तनलाने का सबसे आसान रास्ता सीएम ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराना है। शाह बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए। ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे शुभेंदु के नामांकन में शाह के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले शाह ने कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग पर रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सामान्य तौर पर भाजपा को सरकार बनाने के लिए 170…
देहरादून, 03 अप्रैल (ए)। पूर्व सीएम हरीश रावत समर्थक रामनगर के संजय नेगी को पार्टी ज्वाइन न कराने से कांग्रेस में सुलगा असंतोष अब खुली बगावत के रूप में सामने आ गया है।गत दिवस जहां हरीश रावत कैंप के धारचूला विधायक हरीश धामी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठा दिए। धामी ने रावत समर्थकों से सामुहिक इस्तीफे देने की अपील तक कर दी है। वहीं, इस प्रकरण पिछले कुछ दिनों से खामोश पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भी…
लखनऊ 03 अप्रैल। यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बहराइच, गोंडा और कानपुर सहित कई शहरों में बादलो की आवाजाही शुरू हो गई है। हवाएं तेज चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इससे पहले, गुरुवार देर रात अयोध्या में हल्की बूंदाबांदी हुई। ललितपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक…
बुलंदशहर, 03 अप्रैल (हि)। बुलंदशहर के खानपुर कस्बे में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां स्थित देवी मंदिर से चार दिन पहले कोई पंखा चोरी कर ले गया था। इस घटना से आहत पुजारी ने मार्मिक अपील करते हुए मंदिर के बाहर पोस्टर चस्पा किया। इस पोस्टर में लिखा था कि चोरी करने वाले पर माता रानी की कुदृष्टि पड़ेगी अगर पंखा लौटा दिया तो आशीर्वाद मिलेगा। पोस्टर चस्पा होने के बाद चोर चुपचाप मंदिर में आया और पंखा वापस लगा गया। यह घटना चर्चा में बनी हुई है। चार दिन पूर्व नगर के प्राचीन चामड़ मंदिर में…
नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नागरिक सर्वाेपरि का सिद्धांत बहुत जरूरी है। साथ ही बदलते समय के साथ सिविल सेवाओं को लगातार अपडेट करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। साधना सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत पर एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के शासन को नागरिकों के लिए दैनिक आधार पर जीवनयापन की सुगमता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए। पीएम ने कहा कि देश में शासन का सिद्धांत नागरिक देवो भवः के मंत्र पर आधारित है। सामूहिक भावना के साथ यह…
लखनऊ, 03 अप्रैल (पं)। उत्तर प्रदेश में नकली नोट खपाने वाले गैंग के पर्दाफाश के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी भाजपा विधायक शलभ मणि ने एक दूसरे पर आरोप लगाने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नकली नोट को खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस मामले में गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से करीब एक लाख 18 हजार रुपये के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई सामानों को बरामद किया था। नकली नोटों के इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के बाद भाजपा और…
