प्रयागराज, 05 मार्च (जा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति की एआइ जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले इंस्टाग्राम यूजर शेखर 93653 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने साइबर थाने में एफआइआर लिखवाई है। साथ ही आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री की एआइ जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो उठे। एमएमसी डॉ. मान सिंह यादव ने साइबर थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तत्काल इंस्टाग्राम यूजर शेखर 93653 के खिलाफ धारा 66, 66डी, 67, 74 के तहत प्राथीमिकी दर्ज की।
एमएलसी ने आरोपित इंस्टाग्राम यूजर की असली पहचान सुनिश्चित करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उसकी आइडी को तत्काल बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर किए गए इस कृत्य से सपा नेता अखिलेश यादव समेत पार्टी के समर्थकों की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश की गई है।
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, सावित्री सिंह, स्मिता जायसवाल ने भी आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि शीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

