Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल
    देश

    गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 5, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 05 मार्च। देश इस समय होली के साथ ही मौसम के मिजाज में भी तेजी से बदलाव आने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 5 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विविध रूप देखने को मिलेंगे. जहां एक ओर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत कई मैदानी राज्यों में पारा चढ़ने से गर्मी का अहसास बढ़ने वाला है. दिल्ली में मार्च का महीना शुरू होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 5 मार्च को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में दिन के समय तेज धूप खिली रहने की संभावना है.

    आज 5 मार्च दिन गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी धूप खिली हुई है। हालांकि दिल्ली में सुबह के समय ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। IMD ने 10 मार्च तक के मौसम को लेकर रिपोर्ट जारी की हुई है। IMD के अनुसार, कल गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। अन्य राज्यों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी सताएगी। उसके बाद 10 मार्च तक 4 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    IMD के अनुसार, पछुआ हवाओं के रूप में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात को एक्टिव हुआ था, जिसके असर से दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से 9 और 10 मार्च को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं 7 से 10 मार्च के बीच उत्तरखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने की संभावना है।

    IMD के अनुसार, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो सकती है। वहीं आज 5 मार्च को उत्तरी कोंकण के कुछ इलाकों में मौसम काफी गर्म रह सकता है। कल 6 मार्च को गुजरात और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। इनके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

    Delhi Ncr Weather Forecast imd weather forecast tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक

    August 1, 2026

    वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला

    August 1, 2026

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.