Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा में ब्लैक थार गाड़ियों से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने 57500 का कटा चालान
    देश

    नोएडा में ब्लैक थार गाड़ियों से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने 57500 का कटा चालान

    adminBy adminNovember 13, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में स्टंटबाजी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन रील बनाने की होड़ में मनचलों की वीडियो सामने आ ही जाती है। अब ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-128 से सामने आया है। मंगलवार को काली महिंद्रा थार एसयूवी (गाड़ियों) से स्टंट करते हुए सड़क जाम करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
    सेक्टर-126 थाना पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दिल्ली से एक थार गाड़ी जब्त कर ली। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर 57,500 रुपये का ऑनलाइन चालान भी जारी किया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 46 सेकेंड के इस वीडियो को एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। वीडियो में तीन काले रंग की थार गाड़ियां नजर आ रही हैं। एक के पास कुछ युवक खड़े दिखते हैं, जबकि बाकी दो गाड़ियों के चालक सड़क पर स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। दोनों कारें गोल-गोल घूमती हैं और चालक अचानक तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए भी नजर आते हैं।

    वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बाल-बाल कार की चपेट में आने से बचता हुआ दिखाई देता है, लेकिन इसके बावजूद चालक स्टंट करना नहीं छोड़ते। पहली गाड़ी के पास खड़े कुछ युवक, गाड़ियों के चालकों को स्टंट जारी रखने के लिए उकसाते नजर आते हैं। इस बीच, राहगीरों और अन्य वाहन चालकों में डर का माहौल है, कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। स्टंट खत्म होने के बाद ही लोग सड़क पार करते या वहां से आगे बढ़ते दिखते हैं।

    थाना सेक्टर-126 पुलिस का कहना है कि थार गाड़ियों से स्टंट करने वाले युवक सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्र हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र दिल्ली निवासी हैं। पुलिस ने वीडियो में दिख रही एक थार को उसके नंबर के आधार पर दिल्ली से जब्त कर लिया है। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि वीडियो के आधार पर एक गाड़ी पर 57,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि बाकी दो गाड़ियों की पहचान की जा रही है।

    noida tazza khabar tazza khabar in hindi thar-stunts uttar-pradesh news video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.