Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, पूरन कुमार पर लगाए आरोप; चार पेज का सुसाइड नोट
    • बिहार चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
    • मुजफ्फरनगर में पुलिस-ट्रांसफार्मर चोरों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, 6 गिरफ्तार
    • डब्ल्यूएचओ ने तीन भारतीय फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की सख्त चेतावनी
    • SMS अस्पताल के घूसखोर डॉक्टर के लॉकर से निकला 1 करोड़ रुपये का सोना, जांच जारी
    • सिवनी हवाला केस में एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
    • परियोजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : गडकरी
    • अब ‘प्रोफेसर’ बनेंगे बॉबी देओल, दिवाली के 1 दिन पहले करेंगे धमाका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा
    देश

    आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा

    adminBy adminOctober 3, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 03 अक्टूबर। आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में बदलाव किया है।

    अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए पहले की अपेक्षा 15 से 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। नए नियम एक अक्तूबर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। इसके बाद यूआईडीएआई ने अगले चरण यानी एक अक्तूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 के लिए भी नई दरें तय कर दी हैं।

    कौन-कौन सी सेवा महंगी
    इन सेवा में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट करना शामिल है। फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट करने के लिए पहले 100 रुपये देने होते थे अब 125 रुपये देने होंगे। इसी तरह 75 रुपये वाली सर्विस अब 90 रुपये हो गई है।

    बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क
    ● अगर किसी को फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट करना है तो इन नियमों के हिसाब से फीस लगेगी।
    ● 5 से 7 साल की उम्र के लिए मुफ्त रहेगा।
    ● 15 से 17 साल की उम्र में भी एक बार मुफ्त होगा।
    ● बाकी सभी मामलों में 125 रुपये शुल्क देना होगा।
    ● 7 से 15 साल के बच्चों की बायोमेट्रिक अपडेट फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ की गई है।

    बच्चों-किशोरों को राहत
    पांच से सात साल और 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों/किशोरों का बायोमेट्रिक अपडेट एक बार निःशुल्क रहेगा। इसके अलावा सात से 15 साल के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क माफ किया गया है। ये कदम समय पर अपडेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। यदि कोई व्यक्ति अन्य उम्र में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना चाहता है, तो उसे शुल्क देना होगा।

    घर पर सेवा के लिए ₹700 फीस
    यूआईडीएआई ने घरेलू आधार सेवाओं का भी शुल्क तय किया है। अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए उसे 700 रुपये (जीएसटी सहित) देने होंगे। अगर उसी घर में और लोग भी सेवा लेना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये का चार्ज लगेगा। ये शुल्कजनसांख्यिकी और बायोमेट्रिक अपडेट की सामान्य फीस से अलग होंगे।

    रंगीन प्रिंट हुआ महंगा
    अगर आप अपने आधार में एड्रेस या अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो 14 जून 2026 तक यह सेवा मुफ्त है। लेकिन अगर आप यही अपडेट आधार सेवा केंद्र पर करवाते हैं, तो 50 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे। आधार की कलर कॉपी लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए भी आपको शुल्क चुकाना होगा। इसका शुल्क 40 रुपये (2025-2028) और फिर 50 रुपये (2028-2031) तय किया गया है।

    नई शुल्क सूची
    (एक अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक)

    ● नया आधार बनवाना : निःशुल्क अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5–7 और 15–17 साल): निःशुल्क
    ● बाकी बायोमेट्रिक अपडेट: 125 रुपये।
    ● डेमोग्राफिक अपडेट: 75 रुपये।
    ● डॉक्यूमेंट अपडेट (सेंटर पर): 75 रुपये।
    ● डॉक्यूमेंट अपडेट (ऑनलाइन): 75 रुपये।
    ● आधार सर्च और प्रिंटआउट: 40 रुपये।

    aadhaar-card-fee-2025 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, पूरन कुमार पर लगाए आरोप; चार पेज का सुसाइड नोट

    October 14, 2025

    बिहार चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    October 14, 2025

    मुजफ्फरनगर में पुलिस-ट्रांसफार्मर चोरों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, 6 गिरफ्तार

    October 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.