मेरठ, 16 जुलाई (प्र)। भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाल ही में घोषित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) और दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण के लिए तैयार रहना होगा।
एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों (सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़) के उम्मीदवारों के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत धर्म शिक्षक (रिलिजियस टीचर), शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के लिए भर्ती रैली 27 से 29 जुलाई तक रानीखेत मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए रैली अक्टूबर में बीईजी एंड सेंटर रुड़की में होगी। एवी डब्ल्यूएमपी के लिए रैली जनवरी 2027 में लखनऊ और अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं) और ट्रेड्समैन (8वीं) के लिए रैली 17 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक सहारनपुर में आयोजित की जाएगी।
एआरओ मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीव बेवले के अनुसार सेना की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) के परिणाम 13 जुलाई 2026 को घोषित कर दिए गए हैं। सफल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देखें।
Trending
- एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
- जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
- सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
- कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
- सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
- ‘तनखइया’ मामले में आजम की अपील पर फैसला 18 जुलाई को
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली
- पोर्टल में सेंधमारी कर बना रहा था लर्निंग लाइसेंस

