Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी
    • एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते
    • फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन
    • सफलता भरे पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई, उपलब्धियों को सराहा; सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने भी पीएम को दी बधाई
    • स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू में धमाल के बाद इंग्लैंड से ऑफर
    • वाराणसी में भूटान का बौद्ध धाम बनेगा आस्था और कूटनीति का नया केंद्र
    • अफगानिस्तान ए को भारत ए ने दिया 350 रनों का लक्ष्य
    • बंगाल के प्राइवेट स्कूल से 1.77 करोड़ कैश और कंडोम के पैकेट बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
    देश

    आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 11 जून (ता)। महाराष्ट्र के तीन शहरों में कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं। कहा जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में मुंबई की मेयर, पुणे महापालिका, नागपुर की अहम जगहों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में आईईडी के इस्तेमाल का जिक्र है और कथित हमलों के लिए कुछ तारीखों और समय का भी जिक्र किया गया है।
    मुंबई की मेयर को मिले धमकी ईमेल में उनकी कार और केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एहतियात के तौर पर इमारत को खाली कराया गया। इसी ईमेल में मुख्यमंत्री कार्यालय, मेयर कार्यालय और बीएसई कार्यालय का भी जिक्र था। बीएसई कार्यालय में धमाके के साथ ईमेल में कहा गया है कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को खत्म करना है।
    अधिकारियों ने कहा कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नगर निगम, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश जारी है। वहीं, नागपुर पुलिस को एक ईमेल आया, जिसमें संघ मुख्यालय और पुणे के महापालिका कार्यालय को उड़ाने की चेतावनी दी गई।
    संघ मुख्यालय को उड़ाने की चेतावनी देते हुए ईमेल में कहा गया कि आरएसएस जो आज भाजपा है, तब 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ का समर्थन किया था। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आरएसएस के ‘अंत’ का भी आह्वान किया गया था। यह ईमेल नागपुर पुलिस को सुबह करीब 10 बजे मिला, जिसके बाद नागपुर पुलिस के बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) टीम संघ मुख्यालय में 11 बजे पहुंची और तकरीबन दो घंटे तक छानबीन की। अधिकारियों ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इधर पुणे नगर निगम (पीएमसी) को धमकी भरा मेल आने के बाद बुधवार को इमारत खाली कराई गई। परिसर की तलाशी ली गई। बम पहचान एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया।
    पुलिस ने बताया कि ईमेल में दावा किया गया था कि आरएसएस ने 1984 के ऑपरेशन ब्लूस्टार और ऑपरेशन वुडरोज़ का समर्थन किया था। ईमेल में श्बदलाश् लेने की बात कही गई थी। मेल में भेजने वालों के रूप में खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला और डॉ. गुरमिरवैर सिंह के नाम दर्ज थे।

    Desh Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi Threat Threat to blow up RSS headquarters with a bomb
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी

    June 11, 2026

    एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते

    June 11, 2026

    फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.