Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत
    • महंगी बिजली का झटका: यूपी के साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं को जून में चुकाना होगा 10 फीसदी अतिरिक्त बिल
    • साध्वी निरंजन ज्योति ने रामलला के दर्शन किए
    • कुमकुम जोशी चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में
    • यात्रियों को बस अड्डों पर मिलने लगा ठंडा पानी
    • सीबीआई ने कैंट बोर्ड के नामित सदस्य को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा
    • शास्त्रीनगर में बिना अनुमति जोनल ऑफिस निर्माण कराने पर फंसा निगम
    • देश में जल्द प्रचलन में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»केदारनाथ मंदिर में वीआइपी दर्शन करने वालों को देने होंगे 1100 रुपये
    देश

    केदारनाथ मंदिर में वीआइपी दर्शन करने वालों को देने होंगे 1100 रुपये

    adminBy adminMay 30, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रुद्रप्रयाग 30 मई। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में वीआइपी दर्शन व्यवस्था को लेकर नई संशोधित मानक प्रचालन विधि (एसओपी) जारी की है। जिसमें अब वीआइपी दर्शन करने वालों की 1100 रुपये की पर्ची मंदिर समिति काटेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और स्थानीय स्तर पर मिले सुझावों के आधार पर मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है, ताकि सामान्य यात्रियों के दर्शन पर कम प्रभाव पड़े और गणमान्य व्यक्तियों के दर्शन सुगम एवं समयबद्ध हो सकें। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन रांगड ने जारी आदेश में कहा कि जिला प्रशासन अथवा मंदिर समिति को राज्य सरकार से प्राप्त प्रोटोकाल सूचना के आधार पर ही विशेष दर्शन पर्ची जारी की जाएगी।

    केदारनाथ में पुजारी का नियुक्ति विवाद गहराया
    केदारनाथ मंदिर में पुजारी की नियुक्ति का विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी समेत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बीते दिनों मंदिर समिति की ओर से जारी नियुक्ति आदेश को परंपराओं के विरुद्ध बताया है। साथ ही आदेश वापस न लिए जाने पर ऊखीमठ स्थित वैराग्यपीठ (उषा मठ) में बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

    पत्र में रावल ने कहा कि परंपरा के अनुसार केदारनाथ, मध्यमेश्वर, ओंकारेश्वर व विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए चक्रवार हर साल पांच पुजारी नियुक्त होते हैं। इनमें से चार पुजारी इन चारों मंदिरों में पूजा की जिम्मेदारी संभालते हैं, जबकि एक पुजारी रिजर्व में रहता है। कहा कि वर्ष 2023 से पुजारी का एक पद रिक्त चल रहा है, जिस पर चेला परंपरा के अनुसार शांत लिंग की नियुक्ति की जानी थी। इस संबंध में पिछले दो वर्षों में मंदिर समिति को कई पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन आज तक स्थायी नियुक्ति के आदेश जारी नहीं हुए।

    kedarnath-dham rudraprayag tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बिहार में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत

    May 30, 2026

    महंगी बिजली का झटका: यूपी के साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं को जून में चुकाना होगा 10 फीसदी अतिरिक्त बिल

    May 30, 2026

    साध्वी निरंजन ज्योति ने रामलला के दर्शन किए

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.