Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को तोहफा, बनाए जाएंगे आईपीएएस
    • गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं ने स्नान और दान के साथ किया ध्यान
    • कॉकरोच पार्टी के संस्थापक का दावा, हमारे खिलाफ हो रही कार्रवाई : अभिजीत डिपके
    • दिल्ली जिमखाना क्लब जाएगा सरकार के हाथ
    • हनी गोल्फ सोलर रूफटॉप के लिए बना नजीर
    • 13 नामजद सहित थाना सिविल लाइन में 73 वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज
    • सीएम ग्रिड सड़क निर्माण को लेकर शिकायत
    • गांव करनावल में लक्ष्य फोगाट का भव्य स्वागत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»13 नामजद सहित थाना सिविल लाइन में 73 वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज
    न्यूज़

    13 नामजद सहित थाना सिविल लाइन में 73 वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज

    adminBy adminMay 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 25 मई (प्र)। कचहरी में मुवक्किल और वकीलों के बीच हुए संघर्ष के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 13 नामजद समेत करीब 73 अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
    परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सिखेड़ा निवासी शेरखान ने कहा कि फखरुद्दीन उर्फ फकरू के मुकदमे की पैरवी एक अधिवक्ता कर रहे थे। अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद फीस वापसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
    गत दिवस शेरखान अपने साथियों साजिद, रियाज और अन्य रिश्तेदारों के साथ कचहरी स्थित चैंबर पर बातचीत करने पहुंचा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद अधिवक्ता पक्ष ने चैंबर को बाहर से बंद कर दिया और अन्य वकीलों को बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और मुवक्किल पक्ष को घेरकर मारपीट की गई।
    घटना के दौरान कचहरी परिसर में मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की और मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में बलवा, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    Case Registered Against 73 Lawyers—Including 13 Named Individuals—at Civil Lines Police Station Fir Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को तोहफा, बनाए जाएंगे आईपीएएस

    May 25, 2026

    गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं ने स्नान और दान के साथ किया ध्यान

    May 25, 2026

    कॉकरोच पार्टी के संस्थापक का दावा, हमारे खिलाफ हो रही कार्रवाई : अभिजीत डिपके

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.