Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    देश

    होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 13, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज का मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की बेवफाई को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि देखने वाले भी दंग रह गए। महिला को अपने पति पर शक था, तो उसने जासूसी करने के लिए पति की गाड़ी में गुपचुप तरीके से जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। इसके बाद लोकेशन का पीछा करते हुए वह अपने मायके वालों और देवर के साथ हापुड़ के एक होटल में जा धमकी और पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। फिर क्या था, गुस्से से लाल पत्नी ने होटल के अंदर, सड़क पर और यहां तक कि कोर्ट परिसर में भी पति की जमकर पिटाई कर दी।

    मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला हापुड़ के नगर कोतवाली इलाके के मोदीनगर रोड पर स्थित बांके बिहारी होटल का है। दरअसल, बागपत की रहने वाली इस महिला को पिछले कुछ समय से अपने पति की हरकतों पर शक हो रहा था। उसे अंदेशा था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ चक्कर चल रहा है। महिला ने यह बात अपने देवर और परिवार के अन्य लोगों से साझा की। पति को बिना भनक लगे उस पर नजर रखने के लिए उन्होंने उसकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा दिया। रविवार को जब पति घर पर किसी काम का बहाना बनाकर निकला, तो पत्नी और उसके घरवालों ने तुरंत मोबाइल पर उसकी लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया। जीपीएस लोकेशन का पीछा करते हुए सभी हापुड़ के बांके बिहारी होटल पहुंच गए। वहां अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए, पति सचमुच अपनी कथित प्रेमिका के साथ वहां मौजूद था।

    होटल के कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। उसने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया और वहीं पति पर थप्पड़ों और लात-घूंसों की बरसात कर दी। यह हाईवोल्टेज ड्रामा सिर्फ होटल के अंदर ही नहीं रुका, बल्कि वहां से निकलकर बीच सड़क और बस स्टैंड तक पहुंच गया। तमाशा देखने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई और शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, इसके बाद जब पति को जमानत के लिए एसडीएम कोर्ट ले जाया गया, तो वहां से छूटते ही पत्नी ने कोर्ट परिसर में ही दोबारा उसकी जमकर धुनाई कर दी।

    पीड़ित पत्नी ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है, उसमें दावा किया गया है कि उसके पति के साथ पकड़ी गई महिला बुलंदशहर के एक सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर तैनात है। स्थानीय लोगों के बीच भी इसी बात की चर्चा है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है। हापुड़ पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला है, फिलहाल शांतिभंग के तहत एक्शन लिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

    hapur Husband Wife Clash tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news Video Viral Wife GPS Tracker
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.