मेरठ, 22 मई (प्र)। शहर से किला परीक्षितगढ़ और मवाना क्षेत्र की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को अगले चार दिनों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जेलचुंगी चौराहे से बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल तक का मुख्य मार्ग 23 से 26 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल के समीप लघु सेतु पुल निर्माण कार्य शुरू किए जाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार जेलचुंगी चौराहे से किला परीक्षितगढ़ जाने वाला मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन प्लान के अनुसार जेलचुंगी चौराहे से किला परीक्षितगढ़, गंगानगर और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहन अब साकेत चौराहे से मवाना रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। वाहन गंगानगर नाला कट होते हुए दाहिनी ओर मुड़कर बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल तिराहे से आगे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं किला परीक्षितगढ़ और गंगानगर क्षेत्र से मेरठ शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी नया रूट निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल तिराहे से दाहिने मुड़कर गंगानगर नाला कट होते हुए साकेत चौराहे के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुल निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को पूरी तरह बंद करना जरूरी था।
Trending
- यूपी: प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची हुई जारी, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के नाम; जानिए मामला
- सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
- एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
- देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
- हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
- होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

