भोपाल, 19 मई (ता)। हाई-प्रोफाइल कटारा हिल्स सुसाइड केस में हर दिन नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब मृतका ट्विशा शर्मा का उसकी सहेली मीनाक्षी के साथ हुआ आखिरी इंस्टाग्राम चौट सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। ट्विशा ने अपनी मौत से ठीक पहले लिखा था कि मैं फंस गई हूं ब्रो। बस तुम मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर फोन करूंगी। इसके जवाब में उसकी सहेली मीनाक्षी ने लिखा था कि मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है टुकटुक, मैं तुम्हारे साथ हूं।
लेकिन ट्विशा का वह फोन कभी नहीं आया और अगले दिन उसका शव फंदे से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह भी है कि ट्विशा दो महीने की गर्भवती थी और उसने अपनी दोस्त को शादी न करने की सलाह दी थी।
इधर, न्याय की मांग को लेकर ट्विशा का परिवार शव को फ्रीजर में रखकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठा रहा। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात के बाद एक और गंभीर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी के शव को खराब करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मांग की थी कि शव को माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाए, लेकिन रसूखदार आरोपियों के दबाव में अस्पताल प्रशासन शव को 4-5 डिग्री पर रख रहा है, जिससे शव सड़ सकता है। परिवार ने साफ किया है कि वे इस मामले में दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
नोएडा की रहने वाली ट्विशा के परिवार का सीधा आरोप है कि उसकी सास सेवानिवृत्त जज हैं, जिसके कारण पुलिस शुरुआत से ही ढीली कार्रवाई कर रही है। घटना के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई और मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह अब भी फरार है। परिजनों के मुताबिक ट्विशा के कान और हाथों पर चोट के निशान थे, जो साफ तौर पर हत्या की तरफ इशारा करते हैं। परिवार ने अब पुलिस की एसआईटी पर अविश्वास जताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।
Trending
- कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक
- स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल
- दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है
- त्रिपुरा के डीजीपी धनखड़ ने क्यों की आत्महत्या, संदिग्ध मौत है तो कैसे
- लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
- 23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन
- नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने हर तरफ जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया
- ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’ गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही

