मुंबई, 18 मई (ता)। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने काम करने के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं, बल्कि हमेशा उसे सुनकर ही समझा है। सलमान खान ने भारतीय सिनेमा में एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई पीढ़ियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है।
जहां सलमान खान को अक्सर ऐसा स्टार माना जाता है जो खुद भी राइटिंग से जुड़े रहे हैं, वहीं आम धारणा यह होती है कि वह हर फिल्म साइन करने से पहले स्क्रिप्ट को विस्तार से पढ़ते होंगे। लेकिन हाल ही में सुपरस्टार ने अपने काम करने के तरीके पर खुलासा किया है कि उन्होंने आज तक अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं, बल्कि वह सिर्फ उसे सुनते हैं ताकि डायरेक्टर और राइटर के विजन को बेहतर समझ सकें।
सलमान खान ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है। मैंने उन्हें लिखा है, लेकिन पढ़ा कभी नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनता हूं। मुझे स्क्रिप्ट राइटर या डायरेक्टर से सुनना पसंद है ताकि मैं समझ सकूं कि वह किस तरह की फिल्म बना रहा है और उसका विजन क्या है। अगर मैं इसे पढ़ लूंगा, तो फिर मेरे दिमाग में अपना विजन आ जाएगा और वह डायरेक्टर या राइटर के विजन से अलग हो जाएगा।”
सलमान इन दिनों फिल्म मातृभूमिरू मे वॉर रेस्ट इन पीस में काम कर रहे हैँ। इस फिल्म को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। मातृभूमिरू मे वॉर रेस्ट इन पीस को साहस, बलिदान और जज्बे की एक बेझिझक और प्रभावशाली कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।
Trending
- कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक
- स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल
- दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है
- त्रिपुरा के डीजीपी धनखड़ ने क्यों की आत्महत्या, संदिग्ध मौत है तो कैसे
- लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
- 23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन
- नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने हर तरफ जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया
- ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’ गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही

