कानपुर, 18 मई (प्र)। कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपने खून से पत्र लिखकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मेट्रो निर्माण के दौरान हटाई गई प्रतिमा आज तक दोबारा स्थापित नहीं की गई, जबकि इस मुद्दे पर कई बार प्रशासन को पत्र लिखे जा चुके हैं।
आईएएनएस से बातचीत में अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगी हुई थी। मेट्रो का काम शुरू होने से पहले ही उसे हटा दिया गया था, लेकिन जब मेट्रो का काम पूरा हुआ तो हम प्रतिमा की खोज करने लगे। प्रतिमा खोजने के लिए हम लोगों ने अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के शुरू होने के बाद प्रतिमा रखने वाले लोग खुद सामने आ गए और गुंडागर्दी करने लगे। प्रशासन उनसे प्रतिमा तक नहीं ले पाया। डीएम को पत्र लिखा गया। प्रतिमा स्थापित करने की जगह बदल दी गई, हमने सब स्वीकार कर लिया, लेकिन अभी तक प्रतिमा स्थापित नहीं की गई।
सपा विधायक ने कहा कि प्रतिमा चोर शहर में घूम रहे हैं, लेकिन प्रशासन न उन्हें पकड़ पा रहा है और न ही प्रतिमा बरामद कर पा रहा है। ऐसे में आज हम खून से पत्र लिखने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेन से मैंने कई बार चिट्ठी लिखी, लेकिन उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है, इसलिए मैंने अपने खून से चिट्ठी लिखने की कोशिश की है। शायद अधिकारियों को उनकी बात समझ आ जाए। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। ये सत्ता की टकराहट है। पहले भी जो लोग मंत्री बने थे। वो केंद्र की मर्जी से बने थे और इस बार भी केंद्र की मर्जी से ही लोग मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर अहम विभाग तो मुख्यमंत्री के पास हैं। अगर मंत्रियों को विभाग देना है तो इन्हीं में से ही देना होगा। सीएम काम बांटना नहीं चाहते और दूसरों को अहम विभाग देना नहीं चाहते हैं। इसीलिए दिक्कतें आ रही हैं। ये जो लोग मंत्री बने हैं। ये कुछ गाड़ियों और सिपाहियों के लिए मंत्री हैं, इन्हें जल्दी विभाग तो नहीं मिलने वाला।
Trending
- कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक
- स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल
- दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है
- त्रिपुरा के डीजीपी धनखड़ ने क्यों की आत्महत्या, संदिग्ध मौत है तो कैसे
- लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
- 23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन
- नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने हर तरफ जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया
- ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’ गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही

