मेरठ, 15 मई (प्र)।परंपरागत मिट्टी कला को नई दिशा देने के लिए 56 साल के गंगाराम चौहान और 66 साल के राममिलन ने चाक को स्मार्ट बना दिया है। आठवीं एवं पांचवीं पास इन दोनों इनोवेटर ने धूप से चलने वाला चाक विकसित किया है। इस चाक की गति नियंत्रित की जा सकेगी। जिस बर्तन के लिए चाक पर जैसी गति चाहिए, कुम्हार उसी हिसाब से इसे चला सकेगा।
गंगाराम चौहान और राममिलन ने सौर ऊर्जा चालित एवं गति-नियंत्रित यह कुम्हार चाक विकसित किया है। गंगाराम चौहान और राममिलन गोरखपुर के रहने वाले हैं और एमआईईटी मेरठ फाउंडेशन के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर से जुड़े हैं। सीमित शिक्षा के बावजूद दोनों आम लोगों के दैनिक जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने वाले नवाचार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने धूप से चलने वाला ऐसा चाक विकसित किया है जिसे घुमाने के लिए मानव श्रम की जरुरत नहीं होगी। इस चाक को बनाने में मात्र पांच हजार रुपये खर्च आया। इसमें 24 वाट का सौर पैनल, 24 वाट की डीसी मोटर, धातु फ्रेम, पुली प्रणाली और गति नियंत्रण व्यवस्था उपयोग की गई है। अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर के सीईओ प्रशांत कुमार गुप्ता के अनुसार तकनीक को पेटेंट के लिए भेजा गया है।
Trending
- बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
- 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
- मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
- बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा
- यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि कारसेवा की 9 अगस्त से दिल्ली नहीं, वृंदावन से होगी शुरुआत
- दिल्ली-रुडकी हाईवे पर 2 अगस्त से लागू होगी वनवे व्यवस्था, 5 से हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे
- अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

