हरदोई, 22 जुलाई (ता)। प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे माइलस्टोन संख्या 354 सहादतपुरवा के पास लगभग 60 मीटर का टुकड़ा गत दिवस किसी समय धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। नीचे से गिट्टी भर दी और इस का डामरीकरण होना बाकी है। खास बात यह है कि यह टुकड़ा उस स्थान से सात किलोमीटर दूर है जहां से प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 36,230 करोड़ रुपये से हुआ है।
बीते 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण मल्लावां के पास एक जनसभा में किया था। पिछले दो दिन में हुई बारिश के कारण एक्सप्रेसवे मल्लावां के माइलस्टोन संख्या 354 पर धंस गया। हालांकि इस कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।
टुकड़ा धंसने की जानकारी पर गत सुबह से ही यहां मरम्मत का काम शुरू हो गया। जहां पर एक्सप्रेसवे धंसा था वहां नीचे से गिट्टी ऊपर तक भरने का काम भी शाम चार बजे तक पूरा कर लिया गया। पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने कोई टिप्पणी नहीं की। कार्यदायी संस्था के तकनीकी यूनिट हेड प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने कहा कि लखनऊ से मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आशंका जताई कि 48 घंटे की बारिश के कारण कहीं कोई समस्या आई होगी। मरम्मत का काम तो रुटीन में चलता ही रहता है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

