मथुरा, 22 जुलाई (ता)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कारसेवा का आह्वान करने वाले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अब अपनी रणनीति बदल दी है। अब 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए देशभर से लोग चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचेंगे। यहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में भूमिपूजन कर कारसेवा का शुभारंभ किया जाएगा।
गत दिवस संतों के साथ बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूजन के बाद श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कारीगरों द्वारा पत्थरों का चयन कर नक्काशी का कार्य प्रारंभ होगा। कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पंचदश नाम जूना अखाड़ा से स्वामी चक्रपाणि महाराज, निर्माेही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत सीताराम दास महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वेदमूर्ति महाराज, श्रीचित्रगुप्त अखाड़े के महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर लाल बाबा पुजारी, जागेश्वर धाम अल्मोड़ा के प्रपन्नााचार्य अवधेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर संतोषानंद आदि मौजूद रहेंगे। वहीं दिल्ली से शुरू होने वाली पदयात्रा को कांवड़ यात्रा के चलते स्थगित कर दिया गया है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

