Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-रुडकी हाईवे पर 2 अगस्त से लागू होगी वनवे व्यवस्था, 5 से हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे
    देश

    दिल्ली-रुडकी हाईवे पर 2 अगस्त से लागू होगी वनवे व्यवस्था, 5 से हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 22, 2026No Comments44 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा को लेकर 29 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली – रुड़की हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही गंगनहर पटरी भारी और हल्के, जबकि डीएमई (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे) पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। दो अगस्त से हाईवे वनवे हो जाएगा। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली साइड पर कांवड़िये चलेंगे, जबकि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली साइड पर हल्के वाहन (चार पहिया और दुपहिया) आ-जा सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पांच अगस्त से हल्के वाहनों पर भी रोक लगा दी जाएगी। इमरजेंसी सेवाएं और यातायात विभाग से पास जारी वाले वाहनों का संचालन जारी रहेगा। गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली – देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर भारी वाहनों का संचालन जारी रहेगा।

    गंगा एक्सप्रेसवे का खरखौदा कट बंद कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर बिजौली वाले कट से ही वाहन चढ़ और उतर सकेंगे। इकोनामिक कारिडोर पर शहर के लोग सरधना रोड से जा सकेंगे। यह आदेश 12 अगस्त तक लागू रहेंगे। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली – दून इकोनामिक कारिडोर से आने वाले इमरजेंसी सेवा के भारी वाहनों को रात एक से तीन बजे तक शहर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

    आवश्यक वस्तुओं दूध, फल सब्जी एवं अन्य खाद्य वस्तुओं
    के आवागमन हेतु उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों के लिए कांवड़ स्टीकर पास जारी होगा। एंबुलेंस समेत इमरजेंसी की सभी सेवाएं चलती रहेंगी। वहीं खतौली से मुरादनगर तक गंगनहर कांवड़ पटरी पर 29 जुलाई से हल्के और भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।

    इस तरह से दिल्ली जा सकेंगे शहरवासी
    लोग नमो भारत से दिल्ली जा सकेंगे। नमो भारत स्टेशन पर पहुंचने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। मवाना रोड से आने वाले वाहन यूनिवर्सिटी रोड से तेजगढ़ी से एल ब्लाक होकर बिजली बंबा मार्ग से शाप्रिक्स माल पहुंचकर दिल्ली रोड होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर चढ़ सकते हैं। साथ ही एनएच-58 (रुड़की हाईवे) की एक साइड से भी दिल्ली जा सकेंगे। इसी तरह से बिजली बंबा चौकी से सीधे हापुड़ बाईपास से डासना होते हुए भी दिल्ली जाने का विकल्प रहेगा। इसके अलावा मवाना रोड से कंकरखेड़ा होते हुए सरधना रोड से इकोनामिक कारिडोर से भी दिल्ली जा सकेंगे।

    रोडवेज बसों का इस तरह होगा संचालन

    • दिल्ली-गाजियाबाद से मेरठ आने वाली रोडवेज बस डीएमई से भोजपुर कट से नीचे उतरकर हापुड़ होकर चौकी साइलो -3 से टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए सोहराव गेट बस अड्डे पर पहुंचेंगी। इसी तरह से वापस दिल्ली जाएगी।
    • मेरठ से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून को जाने वाली रोडवेज बसें सोहराव गेट अड्डे से संचालित होकर तेजगढ़ी चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, वीएनजी स्कूल कट से गंगानगर होते हुए मवाना, बहसूमा से मीरापुर (मुजफ्फरनगर) की तरफ एवं वाया बिजनौर होकर हरिद्वार की तरफ जा सकेंगी।
    • मवाना अड्डे एवं अंबाला स्टैंड वेगमपुल से चलने वाली प्राइवेट बसें गंगानगर थाने के पास से संचालित की जाएंगी।
    • हापुड – बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें एल ब्लाक चौकी से संचालित होंगी। किला परीक्षितगढ़ पर चलने वाली समस्त प्राइवेट बसें चौकी यादगारपुर वसंत बिहार किला रोड से संचालित होंगी।
    • शहरी क्षेत्र में चलने वाली सिटी बसें 29 जुलाई सुबह आठ बजे से बंद कर दी जाएंगी।
      इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
    Delhi-Roorkee highway One-way traffic system Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.