मेरठ, 22 जुलाई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। देशभर के करीब 200 विश्वविद्यालयों की सहभागिता वाली प्रतियोगिताओं में वुशु और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यपाल ने प्रोत्साहन राशि के चेक, प्रशस्ति पत्र और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। स्वर्ण पदक विजेता राहुल तोमर, गिन्नी भाटी और छवि राणा को 51-51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं रजत पदक विजेता खुशी हुड्डा और रौनक को 41-41 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

