Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख
    देश

    बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 8, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आंध्र प्रदेश के उपभोक्ता आयोग ने एक अहम फैसले में बीमा कंपनी को मृत महिला के परिवार को कुल 20.25 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि महिला ने बीमा लेते समय अपनी किसी पुरानी बीमारी की जानकारी छिपाई थी। ऐसे में बीमा दावा (क्लेम) खारिज करना गलत था।

    दरअसल, यह मामला एक महिला की मौत से जुड़ा है, जिनका निधन बीमा पॉलिसी लेने के सिर्फ 8 दिन बाद हो गया था। उनके पति और तीन बेटों ने बीमा राशि के लिए आयोग का दरवाजा खटखटाया था। परिवार के अनुसार, महिला ने 1 दिसंबर 2022 को 20 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। इसके लिए 3,122 रुपये का प्रीमियम जमा किया गया और उसी दिन से पॉलिसी लागू हो गई। महिला ने अपने पति को पॉलिसी का नॉमिनी बनाया था। परिजनों का कहना था कि पॉलिसी जारी करने से पहले बीमा कंपनी ने महिला की स्वास्थ्य संबंधी जांच की थी और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही बीमा मंजूर किया था। लेकिन 9 दिसंबर 2022 को अचानक हार्ट स्ट्रोक आने से 34 साल महिला की मौत हो गई। परिवार का दावा था कि महिला पूरी तरह स्वस्थ थीं और उन्हें पहले कभी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। इसके बाद पति ने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ बीमा क्लेम दाखिल किया।

    बीमा कंपनी ने क्यों ठुकराया क्लेम?
    बीमा कंपनी ने अगस्त 2023 में क्लेम को अस्वीकार कर दिया। कंपनी का कहना था कि महिला ने बीमा आवेदन भरते समय अपनी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई थी। कंपनी के मुताबिक, महिला को पहले से सीने में दर्द और एनीमिया की समस्या थी, जिसकी जानकारी नहीं दी गई। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने बीमारी छिपाकर बीमा पॉलिसी हासिल की थी, इसलिए क्लेम मंजूर नहीं किया जा सकता।

    आयोग ने क्या पाया?
    सुनवाई के दौरान उपभोक्ता आयोग ने पाया कि बीमा कंपनी जिन मेडिकल रिकॉर्ड और लैब रिपोर्ट पर भरोसा कर रही थी, वे सही तरीके से प्रमाणित नहीं थीं। आयोग ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं होता कि वे रिकॉर्ड वास्तव में उसी महिला के थे। आयोग ने यह भी माना कि कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि महिला को पॉलिसी लेने से पहले एनीमिया या कोई अन्य गंभीर बीमारी थी। इसलिए बीमारी छिपाने का आरोप साबित नहीं हुआ।

    आयोग ने बीमा कंपनी को परिवार को 20 लाख रुपये की बीमा राशि देने का आदेश दिया। यह रकम महिला के पति और तीनों बेटों के बीच बराबर-बराबर, यानी 5-5 लाख रुपये के हिसाब से बांटी जाएगी। चूंकि तीनों बेटे नाबालिग हैं, इसलिए उनकी हिस्सेदारी उनके नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में जमा की जाएगी। उनके पिता को अभिभावक बनाया जाएगा और बच्चों के बालिग होने पर उन्हें यह राशि मिलेगी। इसके अलावा आयोग ने बीमा कंपनी को 20 हजार रुपये मानसिक पीड़ा और सेवा में कमी के लिए तथा 5 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में भी देने का आदेश दिया। आयोग ने अपने फैसले में कहा कि बीमा कंपनी महिला द्वारा बीमारी छिपाने का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। ऐसे में क्लेम को अस्वीकार करना उचित नहीं था। कंपनी के इस फैसले से परिवार को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी उठानी पड़ी।

    andhra-pradesh Insurance Claim Tata AIA Life Insurance tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.