Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एआई समिट में प्रदर्शन मामलाः भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
    • अरिजीत सिंह लेने वाले थे रिटायरमेंट आमिर खान ने मनाया
    • भयंकर आग ने ले ली छह की जान, यह ऊपरवाले की मर्जी नहीं भ्रष्ट तंत्र और विभागों के कारण हुआ
    • अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के साथ ही जिम्मेदार अफसरों पर भी कसा जाए शिकंजा
    • ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक का निर्वाचन समय से हो सकता है तो छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं
    • मोदी योगी ध्यान दें! पूर्व भाजपा सांसद का मुस्लिम महिला से कंबल छीनना और धर्म पूछकर सब्जी वाले को पीटना
    • पूजा भट्ट 54 वर्ष की हुईं, डैडी फिल्म से की करियर की शुरूआत
    • ब्रिटेन के पूर्व राजदूत एपस्टीन केस में गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर पंखे से लटकाई लाश
    देश

    पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर पंखे से लटकाई लाश

    adminBy adminFebruary 13, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 13 फरवरी। आगरा में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। फिर सुबह 4 बजे घरवालों को फोन कर पति के सुसाइड करने की बात बताई।

    घरवाले जब पहुंचे, तो पत्नी शव से लिपटकर रोने का नाटक करती रही। इसके बाद पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन, 2 दिन बाद शक होने पर घरवालों ने जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने पति की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात एकता क्षेत्र की 10 फरवरी की है।
    लोधई गांव में सुरेश चंद्र का बेटा लवकेश (25) पत्नी गौरी (23) के साथ रहता था। सुरेश चंद्र और लवकेश आगरा में बिजली का काम करते थे। लवकेश रात को गांव लौट आता था, जबकि पिता सुरेश चंद्र आगरा की रुकते थे।

    10 फरवरी की सुबह 4 बजे गौरी ने ससुर सुरेश को फोन किया कि लवकेश ने फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना मिलने पर सुरेश तुरंत गांव पहुंचे। देखा, बेटे का शव कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटका है। उस समय सभी लोगों ने सुसाइड मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
    पिता सुरेश ने बताया- मैं आगरा में ड्यूटी पर था। सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा तो देखा कि बेटे का शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटका था। उस समय हमें घटना आत्महत्या जैसी लगी। फिर 10 फरवरी को ही हमने गांव के श्मशान घाट पर बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। 11 फरवरी को शांति हवन कराया गया।

    लवकेश के शव के पैर जमीन से टच हो रहे थे। इसके अलावा ऐसी कोई वजह नहीं थी कि वो सुसाइड करे। ऐसे में मुझे शक हो रहा था। मेरे छोटे बहनोई संजय चौहान ने बहू गौरी से पूछताछ की। पहले तो वह टाल-मटोल करती रही। फिर जब बहनोई ने कड़ाई से पूछा, तो वह घबराने लगी। इसके बाद उसने रोते हुए स्वीकार किया कि उसके और चचेरे देवर सुंदर बीच अवैध संबंध थे। इसी वजह से बहू का बेटे से झगड़ा होता रहता था।

    बहू ने बताया कि 9 फरवरी की रात जब लवकुश सो रहे थे, तब मैंने फोन करके सुंदर को घर बुलाया। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर लवकुश की हत्या कर दी। फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में साड़ी का फंदा लगाकर शव को पंखे से लटका दिया।
    इसके बाद सुंदर अपने घर चला गया। सुबह 4 बजे मैंने पति के सुसाइड का शोर मचाया। इसके बाद रोने का नाटक करती रही।

    agra crime news tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एआई समिट में प्रदर्शन मामलाः भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

    February 24, 2026

    अरिजीत सिंह लेने वाले थे रिटायरमेंट आमिर खान ने मनाया

    February 24, 2026

    भयंकर आग ने ले ली छह की जान, यह ऊपरवाले की मर्जी नहीं भ्रष्ट तंत्र और विभागों के कारण हुआ

    February 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.