Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    चुनाव

    सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 10, 2026Updated:April 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 10 अप्रैल (यू)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
    शिकायतकर्ता धर्म सिंह की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ एक एडिटेड और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में कथित रूप से मुख्यमंत्री की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं।
    तहरीर में यह भी कहा गया है कि पोस्ट में आरक्षण, भर्ती घोटाले और जातिगत टिप्पणियों जैसे संवेदनशील मुद्दों को जोड़कर भ्रामक और भड़काऊ माहौल बनाने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह की सामग्री से समाज में भ्रम और अशांति फैलने की आशंका है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 299, 356, 352, 353 और 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    एफआईआर दर्ज होने के बाद आईपी सिंह ने एक और पोस्ट साझा करते हुए तंज कसा और लिखा कि “आपकी सरकार है, एक मीम डालने पर फांसी पर लटका दीजिए।” इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। आईपी सिंह का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। वर्ष 2020 में उनके खिलाफ अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2019 में आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली, जहां वे लगातार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

    FIR Filed Against SP Leader IP Singh; He Says: "The Government Is Yours—Go Ahead and Hang Me." lucknow Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.